[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा के सिरदला में नए सभागार का उद्घाटन, जनकल्याण शिविर में 95 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

नवादा के सिरदला में नए सभागार का उद्घाटन, जनकल्याण शिविर में 95 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

0
नवादा के सिरदला में नए सभागार का उद्घाटन, जनकल्याण शिविर में 95 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
सभागार का उद्घाटन करते रजौली विधायक विमल राजवंशी

Nawada News (सिरदला से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट)
नवादा जिले के सिरदला प्रखंड परिसर स्थित नव निर्मित सभागार कक्ष का उद्घाटन मंगलवार को रजौली विधायक विमल राजवंशी ने फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह में बीडीओ दीपेश कुमार, सीओ भोला कुमार, बीपीआरओ पुरुषोत्तम चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद इसी सभागार में सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया.

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटर

सहयोग शिविर में अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए काउंटर पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया. आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े कुल 95 मामलों का निष्पादन किया गया.

‘सरकार आम लोगों तक सरकारी सेवाओं को सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.’विमल राजवंशी, विधायक

बीडीओ दीपेश कुमार ने बताया कि सहयोग सह जनकल्याण शिविर का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शिविर का लाभ उठाया.

Also Read: पकरीबरावां में मोहर्रम को लेकर प्रशासन की तैयारी, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

Previous article इस महीने बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेगा पैसा, खातों में आएंगे 20000 रुपये, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
Next article दो वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे बरौथा के ग्रामीण, पीएचईडी के खिलाफ प्रदर्शन
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel