[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में बंद पड़े सिनेमा हॉल से युवक का शव बरामद, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल

बांका में बंद पड़े सिनेमा हॉल से युवक का शव बरामद, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल

0
बांका में बंद पड़े सिनेमा हॉल से युवक का शव बरामद, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल
घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन.

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka Mystery Death: बांका शहर के शिवाजी चौक स्थित बंद पड़े महेंद्र सिनेमा हॉल परिसर से सोमवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंपमचगया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मुख्य बातें

भयहरण स्थान के समीप का निवासी था दिलीप

मृतक की पहचान वार्ड संख्या 13 स्थित भयहरण स्थान के समीप रहने वाले दिलीप पंडित (30) के रूप में हुई है. वह कारू पंडित का पुत्र था. दिलीप विवाहित था और उसके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं.

रविवार रात से लापता था दिलीप

परिजनों ने बताया कि दिलीप रविवार रात से घर से लापता था. परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसी बीच सोमवार सुबह बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर परिसर में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

मौत के कारणों पर बना रहस्य

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं.

घटनास्थल से बरामद हुई दवा की शीशी और सिरिंज

1200 800 7
बांका में बंद पड़े सिनेमा हॉल से युवक का शव बरामद, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल 3

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से एक दवा की शीशी और इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज बरामद की गई है. स्थानीय लोगों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मृतक नशे का इंजेक्शन लेने का आदी था. हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

करेंट लगने से मौत की भी आशंका

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी जीबू यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की संभावना प्रतीत हो रही है. हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

फॉरेंसिक टीम भी जुटी जांच में

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की तस्वीर और साफ हो सकेगी.

परिवार में मातम, मोहल्ले में शोक

शव मिलने की खबर के बाद मृतक के घर में कोहराम मचगया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे मोहल्ले में शोक और दुख का माहौल है. लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं और मौत के वास्तविक कारणों का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: कटोरिया के आवासीय स्कूल में खून से लथपथ मिला LKG का छात्र, गंभीर हालत में देवघर रेफर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel