[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज गड्ढों में दफन विकास: अमलझाड़ी-गरीबनवाज चौक सड़क बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी

गड्ढों में दफन विकास: अमलझाड़ी-गरीबनवाज चौक सड़क बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी

0
गड्ढों में दफन विकास: अमलझाड़ी-गरीबनवाज चौक सड़क बनी ग्रामीणों की बड़ी परेशानी
बरसात के पानी और कीचड़ से भरी अमलझाड़ी-गरीबनवाज चौक सड़क, आवागमन में भारी परेशानी झेलते ग्रामीण.

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

Kishanganj Road Condition: दुधौंटी पंचायत के अमलझाड़ी से नसिरगंज होते हुए गरीबनवाज चौक तक जाने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. एनएच-327ई से जुड़ी यह महत्वपूर्ण सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों और जलजमाव के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी भयावह हो गई है, जिससे राहगीरों, बाइक चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

चुनाव से पहले शुरू हुआ निर्माण, बाद में रुक गया काम

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण वर्षों पहले किया गया था, लेकिन उसके बाद इसकी समुचित मरम्मत नहीं कराई गई. विधानसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी थी. करीब 200 फीट तक पीसीसी ढलाई का कार्य भी हुआ और सड़क के दोनों किनारों को जेसीबी से समतल किया गया. लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य अचानक बंद हो गया और सड़क फिर से बदहाली के हवाले हो गई.

बारिश ने बढ़ाई परेशानी

लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है. कई जगह सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है. कीचड़ और जलजमाव के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना रहता है, जबकि पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

वर्षों से समस्या झेल रहे ग्रामीण

ग्रामीण मोहम्मद सकील, तोहीद आलम, मोहम्मद इसहाक, मोहम्मद असलम, अशरफ आलम, मुख्तार आलम, शबी अनवर, अबरार आलम, अब्दुर रज्जाक, जाकिर आलम, इस्माइल, मोहम्मद फारूक, सफीक आलम, सरफराज, गुलाम मुस्तफा, मकसूद आलम, मुमताज, ललिता देवी, डॉ. शमशेर, तजकीर आलम, मास्टर असीरुद्दीन, मास्टर सहाबुद्दीन, दिलावर हुसैन तथा पूर्व वार्ड सदस्य नसीरुद्दीन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं. रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है.

सैकड़ों गांवों का प्रमुख संपर्क मार्ग

पंचायत समिति सदस्य नूर आलम, सरपंच प्रतिनिधि जवादुल हक, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद धोला, पूर्व समिति सदस्य जाहिद आलम, वार्ड सदस्य अजहर आलम तथा मोहम्मद जाहिदुल ने बताया कि यह सड़क कई गांवों की जीवनरेखा है. सड़क के किनारे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर स्थित है, जहां सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी मार्ग से विद्यालय पहुंचते हैं.

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी मदरसा, जन वितरण प्रणाली की दुकानें और कई गांवों का कब्रिस्तान भी इसी सड़क से जुड़ा हुआ है. खारुदह, बरचोंदी और जिरनगच्छ पंचायत समेत आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क इसी मार्ग से होता है.

बाजार क्षेत्र में भी बढ़ी मुश्किलें

गरीबनवाज चौक बाजार के दुकानदारों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार में हमेशा कीचड़ और जलजमाव बना रहता है. इससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और व्यापार पर भी असर पड़ रहा है.

शीघ्र मरम्मत की मांग

ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने, जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को हटाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं तथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel