[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports फिटनेस गई तेल लेने… मैच से पहले फास्ट फूड पर टूटीं पाकिस्तानी खिलाड़ी

फिटनेस गई तेल लेने… मैच से पहले फास्ट फूड पर टूटीं पाकिस्तानी खिलाड़ी

0
फिटनेस गई तेल लेने… मैच से पहले फास्ट फूड पर टूटीं पाकिस्तानी खिलाड़ी
फास्ट फूड का लुत्फ उठाती पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम

Pakistan women cricket team: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का सफर बेहद निराशाजनक रहा. हालांकि, इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिए टीम खुद ही कसूरवार है. जहां एक तरफ खिलाड़ियों को मैदान पर मैच जीतने के लिए पसीना बहाना चाहिए था, वहीं दूसरी तरफ वे मैच से ठीक पहले फिटनेस को ताक पर रखकर फास्ट फूड का लुत्फ उठाती नजर आईं. खिलाड़ियों की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत ने उनकी तैयारियों और अनुशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

कोच रियाज और पाक महिला टीम का ‘फास्ट फूड कांड’ वायरल

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम ने अपने खराब खेल से फैंस को बेहद निराश किया है. लेकिन इस निराशा के पीछे की असली वजह अब सामने आई है, जिसने टीम के अनुशासन की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी और उनके मुख्य कोच वहाब रियाज मैच से ठीक पहले भरपेट फास्ट फूड का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. सवाल यह उठता है कि क्या वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर, एक बेहद अहम मुकाबले से पहले ऐसी लापरवाही जायज है. खिलाड़ियों की यह हरकत उनके जीतने के इरादों पर गंभीर सवाल खड़े करती है. सबसे ज्यादा शर्मनाक भूमिका कोच वहाब रियाज की रही, जिन्हें खिलाड़ियों को अनुशासन सिखाना चाहिए था, लेकिन वे खुद उनके साथ फास्ट फूड पार्टी का हिस्सा बने हुए थे.

इंग्लैंड के रेस्टोरेंट में दावत

महिला T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की शर्मनाक परफॉर्मेंस का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है. 20 जून को बांग्लादेश के खिलाफ बड़े मैच से पहले खिलाड़ियों ने जमकर फास्ट फूड खाया, जिसका सीधा असर उनकी सेहत और खेल पर पड़ा. आईसीसी टूर्नामेंट के बीच में ऐसी लापरवाही को सोशल मीडिया पर फैंस ‘घोर अनप्रोफेशनल’ करार दे रहे हैं. जब तैयारी ही ऐसी हो, तो जीत की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी पाकिस्तान

पाकिस्तान की महिला टीम की फास्ट फूड पार्टी का हश्र देखना है तो स्कोरबोर्ड देख लीजिए. 20 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अहम मैच से पहले फिटनेस को ताक पर रखने वाली पाक टीम को बांग्लादेश ने 23 रनों से धूल चटा दी है. इस करारी हार के साथ ही पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है और वो महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. इसे कहते हैं- ‘अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना.’

अब ऑस्ट्रेलिया से आखिरी टक्कर

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2026 का अभियान शुरू से लेकर अंत तक पूरी तरह से पटरी से उतरा रहा. अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ मिली करारी हार से हुई थी. इसके बाद 17 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भी टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लगातार दो झटकों के बाद उम्मीद थी कि कोच वहाब रियाज और टीम मैदान पर पसीना बहाएंगे, लेकिन टीम ने प्रैक्टिस छोड़ फास्ट फूड का रास्ता चुना. इस घोर लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि बांग्लादेश जैसी टीम ने भी उन्हें आसानी से हरा दिया. लगातार 3 मैचों में मात खाकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी इस टीम का अगला मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया से है, जहां पाकिस्तान की शर्मिंदगी और बढ़ने की पूरी आशंका है.

इसे भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पर मंडराया बाहर होने का खतरा, अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तय करेंगे भारत की किस्मत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel