[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पटना जू के ‘भीमा’ को मिलेगा साथी, मैसूर से आएगा जिराफ, बढ़ेगी रौनक

पटना जू के ‘भीमा’ को मिलेगा साथी, मैसूर से आएगा जिराफ, बढ़ेगी रौनक

0
पटना जू के ‘भीमा’ को मिलेगा साथी, मैसूर से आएगा जिराफ, बढ़ेगी रौनक
पटना जू में जिराफ की तस्वीर (सांकेतिक तस्वीर)

पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
Patna Zoo:
पटना जू के नर जिराफ भीमा को जल्द साथी मिलेगा और मैसूर जू से नर जिराफ आयेगा. इसके लिए मैसूर जू से बात चल रही है. देश में केवल दो जू कोलकाता और मैसूर ऐसे हे जहां जिराफ की पर्याप्त संख्या है. ऐसे में जिराफ लाने के मात्र यही दोनों स्वदेशी ऑप्शन हैं. देश के बाहर अमेरिका के सेन डियागो जू में भी जिराफ बड़ी संख्या में है. लेकिन वहां से पटना जू तक जिराफ को लाना और बदले में पटना जू से जानवरों को वहां पहुंचाना बड़ा मुश्किल और खर्चीला है.

पहले कोलकाता जू से शुरू हुई बात


नर जिराफ को पटना जू लाने का मुख्य उद्देश्य जिराफ के ब्लड लाइन को बदल कर उसके ब्रीडिंग को बढ़ावा देना है. इसके लिए पहले पटना जू ने कोलकाता जू से बातचीत शुरु की. लेकिन उसके फीके रिस्पांस को देखते हुए फिर पटना जू ने मैसूर जू से बातचीत शुरू की है, जहां से वह पहले भी साल 2014 में नर जिराफ पटना जू ला चुका है.

जानकारी के मुताबिक, देश या दुनिया का कोई भी जू जानवरों को खरीदकर नहीं बल्कि उनके आपसी आदान-प्रदान के माध्यम से ही प्राप्त करता है. एनीमल एक्सचेंज की प्रक्रिया के तहत कोई एक या कुछ जानवर दूसरे जू को दिए जाते हैं और बदले में कुछ दूसरे जानवर लिए जाते हैं.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 Am 9
फोटो पर क्लिक कर करें रजिस्टर

ब्लड लाइन को सुधारने के लिए किए जाने वाले एनीमल एक्सचेज में कई बार नर या मादा में से एक भेजा और दूसरा मंगाया जाता है ताकि दोनों जगह ब्रीडिंग के लिए अलग ब्लड लाइन वाले जानवर उपलब्ध हो सके. ऐसे में पटना जू ने यहां से मादा जिराफ को मैसूर जू को देने का मन बनाया है, अगर वे इसकी मांग करेंगे. लेकिन वह व्यस्क मादा नहीं देकर अभी लगभग तीन साल के मादा शावक देने को ही प्राथमिकता देगा क्योंकि शांति की मृत्यु के बाद उसके पास केवल एक मादा व्यस्क जिराफ मौजूद है.

पटना जू में वर्तमान में चार जिराफ

वर्तमान में चार जिराफ पटना जू में हैं, जिनमें दो व्यस्क और दो शावक हैं. व्यस्क और शावक दोनों में एक नर और एक मादा है. व्यस्क नर जिराफ का नाम भीमा है. यह मैसूर जू से 2014 में यहां आया था. मादा व्यस्क जिराफ का नाम सृष्टि है. साल 2006 में यह अमेरिका के सैन डिएगो से आई थी. इसके साथ शांति नामक एक और मादा जिराफ सेन डियागो से आई थी.

लेकिन गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं के कारण लगभग चार महीने पहले उसकी मृत्यु हो गई. इसके अलावा लगभग तीन साल उम्र के दो जिराफ शावक भी पटना जू में हैं, जिनका जन्म पटना जू में ही साल 2023 में हुआ था. इनमें नर शावक का नाम अमन और मादा का हिमानी है.

Also Read: राबड़ी देवी के हीरे वाले कंगन की EOU करेगी जांच? JDU MLC ने लिखा लेटर, उठाए कई सवाल

Previous article सीवान के शहजाद अली हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पुलिस गिरफ्त में, मर्डर केस में होगा बड़ा खुलासा?
Next article बैठक में उठा सफाईकर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का मामला, 20 सूत्री बैठक में उठे कई सवाल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel