[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बैठक में उठा सफाईकर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का मामला, 20 सूत्री बैठक में उठे कई सवाल

बैठक में उठा सफाईकर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का मामला, 20 सूत्री बैठक में उठे कई सवाल

0
बैठक में उठा सफाईकर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का मामला, 20 सूत्री बैठक में उठे कई सवाल
जमालपुर नगर परिषद सभागार में आयोजित 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी एवं सदस्य.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Jamalpur 20 Sutri Meeting: नगर परिषद सभागार में शनिवार को प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने की. बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा. सदस्यों ने कई विभागों के अधिकारियों से तीखे सवाल पूछे और योजनाओं की जमीनी स्थिति पर जवाब मांगा.

नल-जल योजना को लेकर अधिकारियों से पूछे गए सवाल

बैठक के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पर विस्तृत चर्चा हुई. समिति सदस्यों ने योजना की प्रगति और कार्यान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई सवाल किए. सदस्यों के कड़े रुख के कारण विभागीय अधिकारी असहज नजर आए.

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पीएचईडी के एसडीओ द्वारा सदन में प्रस्तुत आंकड़ों पर सवाल उठे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आंकड़ों में त्रुटि पाए जाने पर एसडीओ को फटकार लगाई. एक सदस्य के प्रश्न पर अधिकारी यह भी नहीं बता सके कि प्रखंड क्षेत्र में कुल कितने हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं.

स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर भी उठा सवाल

बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई. समिति के उपाध्यक्ष मनीष गोस्वामी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाया जाता है. इस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने चिंता जताई.

सदस्यों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक पासवान से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

नगर परिषद के कार्यों पर जताया आक्रोश

नगर परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं को लेकर भी सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की. सदस्यों का कहना था कि गली-नाली निर्माण समेत अन्य योजनाओं के स्थलों पर सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाते हैं, जिससे लोगों को योजना की लागत, अवधि और कार्यक्षेत्र की जानकारी नहीं मिल पाती.

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि नगर परिषद द्वारा बनाई गई कुछ सड़कें मात्र छह महीने में ही जर्जर हो गई हैं. सदस्यों ने नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर को गली-नाली निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं से अवगत कराया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की.

योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता पर जोर

बैठक में मौजूद सदस्यों ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित निगरानी और गुणवत्ता जांच से ही आम लोगों को उसका लाभ मिल सकेगा.

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जदयू नेता रवि रंजन उर्फ डॉ. बब्बू, भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार भुट्टो, शंकर कुमार सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel