[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान के शहजाद अली हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पुलिस गिरफ्त में, मर्डर केस में होगा बड़ा खुलासा?

सीवान के शहजाद अली हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पुलिस गिरफ्त में, मर्डर केस में होगा बड़ा खुलासा?

0
सीवान के शहजाद अली हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पुलिस गिरफ्त में, मर्डर केस में होगा बड़ा खुलासा?
आरोपी के साथ पुलिस

सीवान से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
Siwan News:
सीवान के चर्चित शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में हुई हत्या के मामले में एसआईटी टीम ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस शेष अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

30 मई को हुई थी शहजाद अली की हत्या

बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में 30 मई 2026 को शहजाद अली की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक शहजाद अली क्यामुद्दन शाह के पुत्र थे. पुलिस द्वारा गठित एसआईटी लगातार मामले की जांच कर रही थी. तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने शुक्रवार को आरोपी रंजन कुमार उर्फ रंजन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी शिवराजपुर गांव का ही निवासी है.

घटना के बाद एसपी और एफएसएल टीम ने संभाला था मोर्चा

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ सदर-01 और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम भी वीडियोग्राफी के साथ कराया गया था.

एसआईटी के गठन के बाद तेज हुई कार्रवाई

बड़हरिया थाना में कांड संख्या 230/26 दर्ज करने के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. टीम ने लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाकर एक-एक कर आरोपियों तक पहुंच बनाई.पुलिस टीम बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 9
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

अब तक 7 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध, एक ने किया सरेंडर

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में अब तक 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा 2 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है, जबकि एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. इससे मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज होती नजर आ रही है.

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ, खुल सकते हैं कई राज.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश और अन्य पहलुओं से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. सीवान पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले में सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. दोषियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के जरिए उन्हें कठोर सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी.

Also Read: सीवान के डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे नामांकन, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

Previous article पुलिस रेड से बौखलाए अभिषेक ने मीडिया से कहा-मैं कुछ छिपा रहा हूं तो तलाशी लेने वालों से पूछिए
Next article पटना जू के ‘भीमा’ को मिलेगा साथी, मैसूर से आएगा जिराफ, बढ़ेगी रौनक
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel