[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद रसोई गैस की किल्लत, रात तीन बजे से ही सिलिंडर की कतार में लग रहे उपभोक्ता

रसोई गैस की किल्लत, रात तीन बजे से ही सिलिंडर की कतार में लग रहे उपभोक्ता

0
रसोई गैस की किल्लत, रात तीन बजे से ही सिलिंडर की कतार में लग रहे उपभोक्ता

सुबह होते गैस वितरक के काउंटर पर लग जाती भीड़

फोटो नंबर-2- सिलिंडर की लगी लंबी कतार.

हसपुरा.

प्रखंड मुख्यालय में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार जारी है. हसपुरा में गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. नरसंन रोड स्थित उर्मिला भारत गैस काउंटर पर सुबह होते ही सिलिंडर के साथ लंबी कतारें लग जा रही हैं. स्थिति यह है कि उपभोक्ता रात तीन बजे से ही कतार में सिलिंडर रखकर अपनी बारी का इंतजार करने लगते हैं. बताया जाता है कि गैस वितरण काउंटर सुबह लगभग 10 बजे के आसपास खुलता है, लेकिन कतारें अहले सुबह से ही लग जाती हैं. बुकिंग कराने के बाद उपभोक्ता वितरण काउंटर पर पहुंचते हैं और पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था के तहत घंटों इंतजार करते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, हसपुरा में इस तरह की गंभीर समस्या विशेष रूप से भारत गैस के साथ ही बनी हुई है. दूसरी ओर, बस स्टैंड के समीप गांधी नगर स्थित इंडेन गैस वितरक के यहां व्यवस्था सुगम है. वहां बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को छह अंकों का डीएसी नंबर प्राप्त होता है, जिसके माध्यम से आसानी से सिलिंडर मिल जाता है. उपभोक्ताओं ने बताया कि हसपुरा में भारत गैस की वितरण प्रणाली में सुधार न होने से आये दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel