[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile कार से आ रही है बदबू? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, मिनटों में मिलेगा फर्क

कार से आ रही है बदबू? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, मिनटों में मिलेगा फर्क

0
कार से आ रही है बदबू? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, मिनटों में मिलेगा फर्क
कार में से आ रही बदबू से परेशान कपल (Photo: AI Generated)

कार के अंदर से आने वाली बदबू पूरे ड्राइविंग एक्सपीरियंस का मजा खराब कर सकती है. चाहे वजह खाने-पीने की चीजें हों, नमी हो, धूम्रपान की गंध हो. ऐसी बदबू आसानी से पीछा नहीं छोड़ती. अच्छी बात यह है कि इसे दूर करने के लिए आपको महंगे एयर फ्रेशनर या स्प्रे खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और असरदार तरीकों से आप अपनी कार को फिर से ताजा और खुशबूदार बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

बदबू आखिर आ कहां से रही सबसे पहले पता करें 

सबसे पहले यह पता लगाना जरूरी है कि बदबू आखिर आ कहां से रही है. सीटों के नीचे, फ्लोर मैट्स और स्टोरेज कंपार्टमेंट को अच्छी तरह चेक करें. कई बार खाने के छोटे टुकड़े, गिरे हुए पेय या जमा हुआ कचरा ही बदबू की असली वजह बनते हैं. इसके अलावा, गीले जूते, बारिश का पानी या किसी लीकेज की वजह से कार में नमी जमा हो सकती है. इसी नमी से सीलन जैसी गंध आने लगती है.

इंटीरियर की डीप क्लीनिंग करें 

कार के अंदर से बदबू हटानी है, तो सबसे पहला और सबसे असरदार तरीका है अच्छी तरह से सफाई करना. सबसे पहले सीट्स, कारपेट और फ्लोर मैट्स को वैक्यूम करें, ताकि धूल, मिट्टी और फंसे हुए कण पूरी तरह निकल जाएं. अगर आपकी कार में फैब्रिक सीट्स हैं, तो उन पर हल्का अपहोल्स्ट्री क्लीनर यूज करें, वहीं लेदर सीट्स के लिए खास लेदर क्लीनर बेहतर रहता है. साथ ही, डैशबोर्ड, डोर पैनल्स और बाकी इंटीरियर हिस्सों को भी अच्छी तरह पोंछें. अक्सर इन्हीं जगहों पर जमा गंदगी धीरे-धीरे बदबू की वजह बन जाती है.

बेकिंग सोडा यूज करें

बेकिंग सोडा एक बेहद आसान और असरदार घरेलू उपाय है. बस सीटों और कारपेट पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़क दें. फिर इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद अच्छी तरह वैक्यूम कर लें. यह सिर्फ बदबू को छुपाता नहीं, बल्कि उसे सोख लेता है.

फ्रेश एयर को अंदर आने दें 

कार के अंदर ताजगी बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है अच्छी वेंटिलेशन. जब भी मौका मिले, कार की खिड़कियां खोल दें ताकि बाहर की ताजी हवा अंदर आ सके. खासकर अगर आपकी कार लंबे समय से पार्क खड़ी है, तो कुछ मिनट तक उसे खुला छोड़ दें. इससे बंद और बासी गंध काफी हद तक कम हो जाती है. 

जरूरत पड़ने पर केबिन एयर फिल्टर चेंज करें 

अगर आपकी कार के अंदर से अजीब सी बदबू आ रही है, तो सिर्फ सीट्स या मैट्स ही जिम्मेदार नहीं होते. कई बार इसकी वजह कार का AC सिस्टम भी हो सकता है. दरअसल, गंदा केबिन एयर फिल्टर धूल, नमी और बैक्टीरिया को अपने अंदर जमा कर लेता है. इससे केबिन में बदबू फैलने लगती है. ऐसे में समय-समय पर इसे बदलवाना बेहद जरूरी है.

AC चलाते समय फ्रेश एयर मोड चुनें 

AC चलाते समय रीसर्क्युलेशन मोड की बजाय Fresh Air मोड चुनें. इससे बाहर की साफ हवा केबिन में आती रहती है और कार का माहौल हमेशा फ्रेश और आरामदायक बना रहता है.

यह भी पढ़ें: रात में टायर पंचर हो जाए तो क्या करें? जानें सेफ्टी टिप्स, जरूरी टूल्स और फिक्स करने का आसान तरीका

Previous article दिल्ली में 6 मई तक आंधी-बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी
Next article रसोई गैस की किल्लत, रात तीन बजे से ही सिलिंडर की कतार में लग रहे उपभोक्ता
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel