[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई JAMUI NEWS छत की रेलिंग टूटने से महिला की मौत, पूजा देखने गई थी पड़ोसी के घर

JAMUI NEWS छत की रेलिंग टूटने से महिला की मौत, पूजा देखने गई थी पड़ोसी के घर

0
JAMUI NEWS छत की रेलिंग टूटने से महिला की मौत, पूजा देखने गई थी पड़ोसी के घर

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट :

अलीगंज प्रखंड स्थित चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बारा सोलहपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब महिला पड़ोसी के घर पूजा देखने गई थी. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गेनौरी पंडित की पत्नी पार्वती देवी पूजा कार्यक्रम देखने के लिए अपने पड़ोसी सोनी ठाकुर के घर गई हुई थीं. इसी दौरान वह छत पर चली गईं. बताया जाता है कि छत के किनारे लगी रेलिंग की दीवार अचानक टूट गई, जिससे पार्वती देवी असंतुलित होकर नीचे गिर गईं. गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अलीगंज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम का माहौल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अब तक परिजनों द्वारा थाना को नहीं दी गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel