[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा शौच करने गये बुजुर्ग की करेंट लगने से गयी जान, मातम

शौच करने गये बुजुर्ग की करेंट लगने से गयी जान, मातम

0
शौच करने गये बुजुर्ग की करेंट लगने से गयी जान, मातम
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की सुबह विद्युत करेंट की चपेट में आने से शौच करने गये बुजुर्ग की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव निवासी त्रिवेणी साह के 60 वर्षीय पुत्र नंद किशोर साह हैं, जो एक किसान थे. इधर, मृतक के चचेरे भाई बलिराम साह ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव में स्थित काली मंदिर के समीप शौच करने के लिये गये थे. उसके बाद वह जब हाथ-पैर धो रहे थे. उसी दौरान वह करंट चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. उसी बीच जब वे लोग मवेशी चराने के लिए बधार में जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि वह नल के पास बेहोशी की हालत में पड़े हैं. तब सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रामावती देवी, तीन पुत्री प्रतिमा कुमारी, निशा कुमारी, रुबी कुमारी व दो पुत्र कर्मेंद्र कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी रामवती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel