[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान पेट्रोल पंप मैनेजर और नोजल मैन से मारपीट

पेट्रोल पंप मैनेजर और नोजल मैन से मारपीट

0
पेट्रोल पंप मैनेजर और नोजल मैन से मारपीट
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मैरवा रोड श्रीनगर स्थित कुमार पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने को लेकर दो युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मियों से मारपीट करते हुए जमकर पत्थर फेंका. जिसमें दो कर्मी घायल हो गए ,घायलों में नोजल मैन श्रीराम कुमार और पेट्रोल पंप मैनेजर आशीष कुमार शामिल है घटना के संबंध में मैनेजर आशीष ने बताया कि शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं है. हमारे पंप पर पेट्रोल है. सुबह से ही पेट्रोल को लेकर पंप पर काफी भीड़ चल रही थी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी जहां उन्होंने जवान और पदाधिकारी को तैनात की थी. जिनके देखरेख में पेट्रोल लोगों को दिया जा रहा था. लेकिन अचानक तकरीबन 4:30 बजे पुलिस किसी कार्य को लेकर चली गई तभी अचानक एक बुलेट पर सवार दो युवक आए और हल्ला करने लगे. पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ थी हमने कहा कि आप लाइन में रहिए पेट्रोल आपको मिल जाएगी. इसके बाद वे लोग हल्ला हंगामा करते हुए गाली गलौज करने लगे और पहले पेट्रोल लेने के लिए कहने लगे. हमने इसका विरोध किया, जिसके बाद वे लोग मारपीट करने लगे और पेट्रोल पंप के कर्मियों पर ईंट पत्थर फेंकने लगे. जिसमें हम लोग घायल हो गए. इसके बाद इसकी सूचना हम लोगों ने पुलिस को दी तब तक वे लोग अपनी बाइक छोड़कर चारदीवारी पार कर फरार हो गए. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को जब्त करते हुए दो युवकों को हिरासत में ली है और उनसे पूछताछ कर रही है. सुबह से ही पेट्रोल पंप चल रही थी भीड़ कर्मियों ने बताया कि सुबह से ही पेट्रोल पंप पर अत्यधिक भीड़ थी .जहां पुलिस और पेट्रोल पंप के मैनेजर के सहयोग से पेट्रोल को दिया जा रहा था. लेकिन अचानक आए युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और जैसे हम लोगों ने विरोध किया तो वे लोग पत्थर फेंकने लगे. वही मैनेजर ने बताया कि युवकों द्वारा पेट्रोल पंप पर लूटपाट भी करने की कोशिश की गई. हालांकि पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ होने के कारण वे लोग नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस- इधर घटना के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस पेट्रोल पंप पर गस्त कर रही है. वहीं घटना कैसे हुई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे ,इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज संभाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके की हिरासत में लिए गए युवक ने ही यह घटना किया है कि अन्य युवक भी उसमें शामिल थे. बोले थानाध्यक्ष- पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने को लेकर दो युवकों ने विवाद किया था ,जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उपेंद्र कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष, मुफस्सिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel