saran news : रसूलपुर (एकमा). एनएच-531 पर एकमा स्थित निबंधन कार्यालय के समीप भारत पेट्रोलियम के आरपीएस पेट्रोल पंप पर मंगलवार को सुबह से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी गयी. पेट्रोल पंप की डिस्पेंसर मशीनों पर ””पेट्रोल/डीजल नहीं है”” की पर्ची चिपका दी गयी है, जिससे बड़ी संख्या में वाहन चालक परेशान हैं.
स्थानीय निवासियों के अनुसार सुबह जब वे काम पर जाने के लिए पेट्रोल भरवाने पहुंचे, तो उन्हें पंप बंद मिला. पंप कर्मचारियों ने स्टॉक खत्म होने की बात कही. पेट्रोल नहीं मिलने से कई वाहन बीच रास्ते में खड़े हो गये हैं, वहीं अन्य पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गयी हैं.