[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया शॉर्ट सर्किट से दो घर जले, हजारों की क्षति

शॉर्ट सर्किट से दो घर जले, हजारों की क्षति

0
शॉर्ट सर्किट से दो घर जले, हजारों की क्षति

1-प्रतिनिधि, भरगामा

प्रखंड के कुशमौल पंचायत में शनिवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो घर में आग लग गयी. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. रात करीब 10 बजे वार्ड संख्या 01 में मुशहरु सरदार के पुत्र जगदेव सरदार के रसोई घर व मवेशी घर बिजली मीटर के पास से निकली चिंगारी से घर आग की चपेट में आ गया. आग की ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीणों ने घरेलू संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक रसोई घर में रखा सारा सामान व मवेशी घर में रखा चारा जलकर नष्ट हो चुका था. गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तारों को बदलने व ट्रांसफार्मर के पास आपातकालीन पावर कट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.

————————-

मारपीट में पांच लोग घायल

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद में पांच व्यक्ति घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. घायलों में फुलसारा गांव के सलीम, जुमेरा, निहाल, धपहड गांव के जिन्नती व कमरोंचौक गांव के रेहान शामिल हैं. जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

———–

सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी

पलासी. प्रखंड के दो अलग अलग मार्ग पर शनिवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया है. घायलों में धर्मगंज गांव के बुधनी देवी व डाला गांव के मानेश्वर शामिल हैं. पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि बुधनी देवी को इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel