[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Netflix Comedy Movies: नेटफ्लिक्स की इन कॉमेडी फिल्मों को देख हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे, लिस्ट पढ़े

Netflix Comedy Movies: नेटफ्लिक्स की इन कॉमेडी फिल्मों को देख हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे, लिस्ट पढ़े

0
Netflix Comedy Movies: नेटफ्लिक्स की इन कॉमेडी फिल्मों को देख हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे, लिस्ट पढ़े
Netflix Comedy Movies

Netflix Comedy Movies: अगर आप अपनी बोरिंग लाइफ को थोड़ा एक्साइटिंग बनाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए कहीं बाहर नहीं जाना चाहते हैं, तो हम आपको इसका एंटरटेनिंग सॉल्यूशन बताते हैं. हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद ऐसी 5 फिल्मों की लिस्ट देंगे, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे. इनमें अक्षय कुमार की भूल भुलैया से लेकर यामी गौतम की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम धाम’ भी शामिल है’

धूम धाम

यामी गौतम और प्रतिक गांधी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘धूम धाम’ का निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है. इस फिल्म की कहानी नए जोड़े के शादी की पहली रात और एक पेन ड्राइव चार्ली के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म की एंडिंग आपको हंसा-हंसाकर लोट-पॉट कर देगी. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही वैलेंटाइन डे के मौके पर स्ट्रीम हुई है.

क्वीन

विकास बहल की ‘क्वीन’ एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसके लीड रोल में कंगना रनौत लीड रोल में हैं. इमके अलावा फिल्म में राजकुमार राव और लीजा हेडन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म की कहानी रानी नाम की दिल्ली में रहने वाली एक सीधी-साधी लड़की की है, जिसकी आम लड़कियों की तरह अपनी शादी को लेकर कई तरह की अपेक्षाएं हैं, लेकिन उसे झटका तब लगता है जब शादी से पहले ही उसके मंगेतर की मौत हो जाती है. ऐसे में वह अकेले ही हनीमून पर जाने का फैसला करती है और इस तरह वह पेरिस और एम्स्टर्डम पहुंच जाती है. इस फिल्म में आपको हंसी और इमोशन का भरपूर मेल देखने को मिलेगा.

भूल भुलैया

कॉमेडी फिल्मों की बात हो और अक्षय कुमार स्टारर ‘भूल भुलैया’ को भूल जाएं, ऐसा तो मुमकिन नहीं है. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म आपका मूड काफी लाइट कर देगी और आपके बोरडम को टाटा बाय-बाय कर देगी. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी मंजुलिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि एक भूतनी है. अब तक इस फिल्म के दो और सीक्वल आ चुके हैं, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

चुप चुप के

शाहिद कपूर और करीना कपूर की कॉमेडी फिल्म ‘चुप चुप के’ को आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ फ्री टाइम में देख सकते हैं. यह आपके सारे स्ट्रेस को फटाक से गायब कर देगी.

राउडी राठौर

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिंह की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘राउडी राठौर’ भी मस्ट वॉच फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए हैं. जो दर्शकों को दोगुना एंटरटेन कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Tripti Dimri Movies: इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा तृप्ति डिमरी का जबरदस्त ग्लैमर, ओटीटी पर करें बिंज वॉच

Previous article Jamshedpur news. टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने जीता एमइएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार
Next article शॉर्ट सर्किट से दो घर जले, हजारों की क्षति
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel