VIDEO: मैक्सिको-इक्वाडोर मैच के बाद जमकर हुआ बवाल, दोनों देशों के फैंस भिड़े
मैक्सिको से 0-2 की हार के बाद इक्वाडोर के वर्ल्ड कप अभियान का अंत हो गया. मैच के बाद दोनों देशों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Maxico and Ecuador Fans Clash: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैक्सिको और इक्वाडोर के बीच खेले गए राउंड ऑफ 32 मुकाबले के बाद मैदान के बाहर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों देशों के समर्थकों के बीच झड़प और मारपीट होती नजर आ रही है.
यह घटना मैक्सिको की 2-0 की जीत के बाद हुई. मुकाबले में हार के साथ ही इक्वाडोर का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया, जबकि मेजबान मैक्सिको ने राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली. मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के कुछ समर्थकों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की होते दिख रहा है.
🚨🇲🇽🇪🇨 Clashes broke out between Mexican and Ecuadorian fans after Ecuador's World Cup defeat. 😳 pic.twitter.com/nN3fBE7xOU
— Ultras Clips (@ultras_clips) July 1, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे को धक्का देते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं कुछ कुर्सी फेंकते और सामान फेंकते और तोड़-फोड़ भी करते दिख रहे हैं. हालांकि, यह घटना कहां की है इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं.
मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया
मैक्सिको ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इक्वाडोर को 2-0 से हराया था. जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने टीम के लिए गोल किए. इस जीत के साथ मैक्सिको ने 1986 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया.
वहीं, मैच के बाद हुई झड़प का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फुटबॉल प्रशंसक अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अधिकारियों की ओर से फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: मैक्सिको की जीत का जश्न बना मातम, वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान 2 फैंस की मौत
