बेथ मूनी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. वह टी20 वर्ल्ड कप (पुरुष और महिला) के फाइनल में तीन बार 50+ स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं और इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.

By Ujjawal Sinha | July 6, 2026 8:54 PM

Beth Mooney Breaks Virat Kohli Record: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया.

फीबी लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करने वाली मूनी को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इसके अलावा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार भी अपने नाम किया.

बेथ मूनी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

इस अर्धशतक के साथ मूनी ने भारत के विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह पुरुष और महिला T20 वर्ल्ड कप को मिलाकर फाइनल मुकाबलों में तीन बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले मूनी ने 2020 महिला T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 78 रन और 2023 महिला T20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 74 रन की पारी खेली थी. अब इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन जोड़कर उन्होंने फाइनल में तीसरा 50+ स्कोर दर्ज किया है.

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (पुरुष और महिला मिलाकर)

खिलाड़ीदेशटूर्नामेंटमैच50+ स्कोर
बेथ मूनीऑस्ट्रेलियामहिला टी20 वर्ल्ड कप53
विराट कोहलीभारतपुरुष टी20 वर्ल्ड कप22
मार्लन सैमुअल्सवेस्टइंडीजपुरुष टी20 वर्ल्ड कप22
कुमार संगकाराश्रीलंकापुरुष टी20 वर्ल्ड कप32

मूनी ने केवल कोहली का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर भी बन गई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन की पारी के बाद उनके नाम फाइनल मुकाबलों में 230 रन हो गए हैं.

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन (पुरुष और महिला मिलाकर)

खिलाड़ीदेशटूर्नामेंटमैचरन
बेथ मूनीऑस्ट्रेलियामहिला T20 वर्ल्ड कप5230
मेग लैनिंगऑस्ट्रेलियामहिला T20 वर्ल्ड कप6175
मार्लन सैमुअल्सवेस्टइंडीजपुरुष T20 वर्ल्ड कप2163
एलिसा हीलीऑस्ट्रेलियामहिला T20 वर्ल्ड कप7155
विराट कोहलीभारतपुरुष T20 वर्ल्ड कप2153
कुमार संगकाराश्रीलंकापुरुष T20 वर्ल्ड कप3138

महिला क्रिकेट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में एक से अधिक बार 50+ स्कोर नहीं बनाया है. ऐसे में बेथ मूनी का यह रिकॉर्ड उनकी महानता को और मजबूत करता है. ऑस्ट्रेलिया की इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने बड़े मुकाबलों में लगातार शानदार प्रदर्शन करके खुद को विश्व क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद मैच विनर्स में शामिल कर लिया है.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली प्राइज मनी