प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड रविंद्र जडेजा ने राजस्थान की एजुकेशन मिनिस्टर को डेडिकेट किया तो सभी चौंके, लेकिन फिर…
LSG vs RR 2026 : राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्वाइंट टेबल में नंबर दो बन गई है. राजस्थान की इस जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता और उसे राजस्थान की एजुकेशन मिनिस्टर को डेडिकेट कर दिया, तो दर्शक एक बार चौंके, लेकिन फिर सबको रीवाबा का ख्याल आ गया, जो उनकी पत्नी हैं.
LSG vs RR 2026 : लखनऊ के होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया. प्लेयर ऑफ द मैच के विजेता ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक लो स्कोरिंग गेम का रिजल्ट अपनी टीम के पक्ष में करवाने में अहम भूमिका निभाई. रविंद्र जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उस वक्त एक अच्छी पारी खेली जब टीम डगमगा गई थी. जडेजा ने 29 गेंदब में 43 रन बनाएं, जिनमें दो चौका और एक छक्का शामिल था. अपने मैच जिताने वाले प्रदर्शन के बाद जडेजा ने खुशी जताई.
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पत्नी रीवाबा को समर्पित किया
रविंद्र जडेजा अपनी मैच विनिंग परफार्मेंस से बहुत खुश नजर आए और उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपनी पत्नी रीवाबा जडेजा को समर्पित किया. जडेजा ने कहा कि पिच चुनौतीपूर्ण थी, जिसमें सतह से मूवमेंट था, इसलिए उन्होंने क्रीज पर टिके रहने और धैर्य के साथ खेलने का फैसला किया.अपनी बॉलिंग के बारे में बात करते हुए, जडेजा ने कहा कि गेंद थोड़ी ग्रिप कर रही थी, जिससे उन्हें अपनी पेस को असरदार तरीके से बदलने में मदद मिली.उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने निकोलस पूरन के अटैकिंग इरादे का अंदाजा लगा लिया था और उन्हें चकमा देने के लिए अपने वेरिएशन का इस्तेमाल किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बैटर उनकी जेब में था. मैच के बाद जडेजा ने कहा, प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर अच्छा लग रहा है. मैं यह अवॉर्ड गुजरात की एजुकेशन मिनिस्टर (रिवाबा जडेजा) को डेडिकेट करना चाहूंगा.
रविंद्र जडेजा ने शानदार परफॉर्मेंस दी
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जडेजा ने शानदार ऑलराउंडर वाला प्रदर्शन किया. उन्होंने 29 बॉल पर 43 रन बनाए और एक अहम विकेट लिया.मैच में जोफ्रा आर्चर और बर्गर की पेस जोड़ी की शानदार बॉलिंग ने राजस्थान रॉयल्स को बुधवार को LSG पर 40 रन की जीत के साथ दो मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने में मदद की. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने अपनी टीम के ओवरऑल परफॉर्मेंस पर खुशी जताई, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग अच्छी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि टीम 180 के स्कोर तक पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राजस्थान ने 7 मैच खेलकर 10 अंक हासिल किए हैं और वो अब प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर पहुंच गई है. उसने 5 मैच जीते हैं और दो हारे हैं.
ये भी पढ़ें : LSG vs RR: मेरे पास कोई जवाब नहीं, हार के बाद ऋषभ पंत ने कही ये बात
