मनीष पांडे ने लिया अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

आरसीबी ने एक रोमांचक मैच में केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले के दौरान मनीष पांडे ने किसी 'सुपरमैन' की तरह एक अद्भुत कैच लपका, जिसे देखकर विराट कोहली भी पूरी तरह हैरान रह गए. 

By Ritu Raj | May 14, 2026 2:23 PM

Manish Pandey: क्रिकेट में डाइव लगाकर जमीन के करीब से कैच पकड़ना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन RCB और KKR के मैच में मनीष पांडे ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया. पांडे के इस शानदार कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

मनीष पांडेय का अद्भुत कैच

मैच के दौरान मनीष पांडे ने बाउंड्री पर एक हैरान कर देने वाला कैच पकड़ा, जिसे आईपीएल के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक माना जा रहा है. मनीष पांडे ने अपनी दाईं तरफ के बजाय बाईं ओर तेज छलांग लगाई और जमीन के बिल्कुल करीब से एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया. उनकी इस फुर्ती को देखकर मैदान में मौजूद सभी लोग दंग रह गए. क्रिकेट में ऐसे कैच बहुत कम दिखते हैं, जहाँ कोई खिलाड़ी अपनी दूसरी तरफ डाइव लगाकर ज़मीन के पास से इतना मुश्किल कैच पकड़ ले. मनीष पांडे दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने बाईं ओर छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार ‘लो कैच’ लपका है.

कैच के बाद विराट ने लगाया गले

मनीष पांडे के इस हैरान कर देने वाले कैच को देखकर क्रीज पर मौजूद विराट कोहली भी दंग रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि पांडे ने इतना मुश्किल कैच कैसे पकड़ लिया। कोहली ने खेल भावना दिखाते हुए तुरंत पांडे को गले लगाया और उनकी जमकर तारीफ की। विरोधी खिलाड़ी के प्रति विराट का यह सम्मान और उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.