हार्दिक पांड्या अगले साल CSK में जा सकते हैं, टीम के CEO से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

Hardik pandya: IPL 2026 में मुंबई का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा. इसका एक कारण हार्दिक पांड्या की फिटनेस और फॉर्म भी है. चेन्नई में खेले गए मैच के बाद हार्दिक की मुलाकात सीएसके के सीईओ से हुई थी. तो ऐसे में सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि IPL 2027 में हार्दिक पांड्या धोनी की टीम (CSK) में जा सकते हैं.

By Ritu Raj | May 12, 2026 11:52 AM

 Hardik pandya: इस सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आरसीबी से हारने के बाद मुंबई की टीम आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. वहीं, पिछले दोनों मुकाबलों में हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन में नहीं खेले थे. सबसे बड़ी बात यह रही कि अब तक उनकी गैरमौजूदगी को लेकर टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है. हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं. सूर्या की कप्तानी में मुंबई को एक मैच में जीत मिली, तो दूसरे में हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, अब सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को लेकर एक खबर तूल पकड़ रही है.

CSK के CEO से मिलने के बाद अटकलें तेज

2 मई को CSK और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में इस सीजन का दूसरा मुकाबला खेला गया. हालांकि, इस मैच में मुंबई को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भी हार्दिक का बल्ला नहीं चला और वे महज 18 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, मैच के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मैदान से बाहर निकलते समय CSK के CEO काशी विश्वनाथन से मुलाकात करते नजर आए. यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब हार्दिक पांड्या टीम से बाहर चल रहे हैं. इसी कारण सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि हार्दिक अगले साल ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं.

हार्दिक की कप्तानी में MI का रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पहले से और खराब हो गया है. आंकड़ों पर नज़र डालें तो हार्दिक ने अब तक 37 मैचों में टीम की कप्तानी की है, जिनमें से मुंबई को केवल 15 मैचों में जीत मिली है, जबकि 22 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. पिछले दो मुकाबलों से बाहर रहने और चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ से मुलाकात के बाद उनके चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के कयास तेज हो गए हैं.