RCB vs KKR: अंगकृष रघुवंशी का अर्धशतक, कोलकाता ने बेंगलुरु को दिया 193 रनों का लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए.

By Ujjawal Sinha | May 14, 2026 12:26 AM

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. आरसीबी को टेबल टॉपर बनने के लिए 193 रनों की जरूरत है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिल एलन 18 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद अजिंक्य रहाण भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यहां से अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की. ग्रीन 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

अंगकृष रघुवंशी का अर्धशतक

इस दौरान रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों के सहारे 71 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में रिंकू सिंह ने 29 गेंद में 49 रनों की पारी खेलकर टीम को 192 रनों तक पहुंचाया. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 1, जोश हेजलवुड ने 1 और रासिख सलाम डार ने 1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जेकब बेथेल, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, जेकब डफी, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड.

इम्पैक्ट सब : देवदत्त पड़िक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड और स्वप्निल सिंह.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा.

इम्पैक्ट सब: रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, सौरभ दुबे और टिम साइफर्ट.

टॉस जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मेरे हिसाब से हमने पिछला मैच जिस तरह की पिच पर खेला था, यह पिच भी वैसी ही लग रही है. यह पिच उसी तरह से खेलेगी. हम उन्हें दबाव में डालने की पूरी कोशिश करेंगे. पिच पर अनियमित उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya ने किया 3 घंटे अभ्यास, फिर भी नहीं हैं टीम के साथ; क्या MI से हो चुका है पैकअप