[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vastu Tips: घर में है ये चीजें तो तुरंत करें बाहर, धन से सदा भरी रहेगी जेब

Vastu Tips: घर में है ये चीजें तो तुरंत करें बाहर, धन से सदा भरी रहेगी जेब

0
Vastu Tips: घर में है ये चीजें तो तुरंत करें बाहर, धन से सदा भरी रहेगी जेब
वास्तु उपाय घर के लिए (एआई तस्वीर)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में यदि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, तो घर-परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती. हम लोग घर में अनजाने बहुत सी ऐसी चीजें रखते हैं या लाते हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जिससे घर की लक्ष्मी और सुख-शांति चली जाती है और कंगाली आने लगती है. इसलिए ऐसी चीजों को अपने घर में कभी नहीं रखना चाहिए. आइए जानते हैं ये चीजें क्या हैं.

घर में इन चीजों को रखने से आ सकती है कंगाली

1. टूटा-फूटा सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे-फूटे बर्तन, घड़ी, आइने या फर्नीचर रखना अशुभ होता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक तंगी आती है. इसलिए ऐसी चीजें घर से तुरंत हटा देनी चाहिए. इसके अलावा इससे घर की सुंदरता भी खराब होती है.

2. बेकार चीजों का ढेर

कहा जाता है कि समृद्ध परिवार कभी भी अपने घर में अनावश्यक या पुराना सामान जमा करके नहीं रखते. पुराने अखबार, कपड़े, खाली डिब्बे और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करते हैं. वास्तु के अनुसार, जहां अव्यवस्था होती है, वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती.

3. खराब या जंग लगे नल और टैंक

जल यानी पानी को घर की समृद्धि का प्रतीक माना गया है. यदि घर में जंग लगा नल हो, पानी की लीक की समस्या हो या टैंक लंबे समय से बंद हों, तो ये अशुभ माने जाते हैं. कहा जाता है कि इससे घर में तंगी आती है.

4. टूटी हुई देवी-देवताओं की मूर्तियां

घर में टूटी हुई देवी-देवताओं की मूर्तियां रखना वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि खंडित मूर्तियां सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करती हैं.

5. मुख्य द्वार पर अव्यवस्था


मुख्य द्वार घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है. यदि मुख्य द्वार पर गंदगी या बिखराव हो, तो घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती और सुख-समृद्धि की कमी होने लगती है.

6. सूखे या मुरझाए पौधे

वास्तु शास्त्र में पौधों को जीवन ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है. सूखे और मुरझाए पौधे नकारात्मकता और आर्थिक तंगी का संकेत होते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra: सोते समय इस दिशा की ओर न रखें पैर, धन-स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर, जानें सोने की सही दिशा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article BTech from Abroad: ऑस्ट्रेलिया से जर्मनी तक, इन देशों से किया BTech तो खुल जाएंगे किस्मत के ताले
Next article Rice Cake Recipe: इस बर्थडे कुछ नया करें ट्राई, यूं झटपट बन जाएगा सुपर टेस्टी राइस केक
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel