[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education BTech from Abroad: ऑस्ट्रेलिया से जर्मनी तक, इन देशों से किया BTech तो खुल जाएंगे किस्मत के ताले

BTech from Abroad: ऑस्ट्रेलिया से जर्मनी तक, इन देशों से किया BTech तो खुल जाएंगे किस्मत के ताले

0
BTech from Abroad: ऑस्ट्रेलिया से जर्मनी तक, इन देशों से किया BTech तो खुल जाएंगे किस्मत के ताले
एक लड़की जो विदेश से पढ़ाई करने के सपने देख रही है (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

BTech from Abroad: किसी भी देश में जब टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होते हैं, तो वहां इंजीनियर्स की मांग तेजी से बढ़ती है. दुनियाभर में नई तकनीकों के विस्तार के साथ इंजीनियरिंग प्रोफेशन की डिमांड (Engineering In Demand) लगातार बढ़ रही है. शायद यही कारण है कि इंजीनियरिंग से जुड़े कोर्सेज की लोकप्रियता भी बढ़ी है और लाखों युवा इसे करियर विकल्प के रूप में चुन रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां से आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं.

BTech from Abroad: जर्मनी की इस यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई

जर्मनी (BTech in Abroad from Germany) को आईटी कंपनियों का इंटरनेशनल हब माना जाता है. अगर आप विदेश से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो यह देश एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. जापान की Technical University of Munich (TUM) सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में से एक है. ये यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग और साइंस से जुड़े कोर्सेज की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. QS Rankings 2023 में इस यूनिवर्सिटी ने 49वीं रैंक हासिल की थी. वहीं 2024 में 8वीं और 2025 में 22वीं रैंक हासिल की थी.

BTech from Abroad: संयुक्त राज्य अमेरिका से करें पढ़ाई

संयुक्त राज्य अमेरिका इंजीनियरिंग शिक्षा (Engineering From America) के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल है. यहां की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) अपने कोर्सेज के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. भारत समेत कई देशों से बड़ी संख्या में छात्र अमेरिका में पढ़ाई के लिए आते हैं.

BTech from Abroad: UK में इंजीनियरिंग के लिए कई बेहतरीन विकल्प

यूनाइटेड किंगडम (Engineering From UK) में कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय मौजूद हैं. कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड, इम्पीरियल कॉलेज लंदन, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, लंदन विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग और ग्लास्गो जैसे संस्थान इसकी पहचान हैं. यूके की शिक्षा प्रणाली का शैक्षणिक सफलता और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शानदार रिकॉर्ड रहा है.

BTech from Abroad: ऑस्ट्रेलिय है स्टूडेंट फ्रेंडली

ऑस्ट्रेलिया (Engineering From Australia) अपनी अनोखी और स्टूडेंट-फ्रेंडली शिक्षा प्रणाली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है. मेलबर्न विश्वविद्यालय और सिडनी विश्वविद्यालय जैसे संस्थान काफी प्रसिद्ध हैं. पर्यावरण इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया को अच्छा विकल्प माना जाता है.

यह भी पढ़ें- BTech का झंझट नहीं, करें ये 5 इंजीनियरिंग कोर्स, कमाई लाखों में

Previous article Web Series For Couple: नई-नई शादी हुई है तो इन 5 वेब सीरीज को जरूर देखें, दोगुना होगा प्यार
Next article Vastu Tips: घर में है ये चीजें तो तुरंत करें बाहर, धन से सदा भरी रहेगी जेब
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel