[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Rice Cake Recipe: इस बर्थडे कुछ नया करें ट्राई, यूं झटपट बन जाएगा सुपर टेस्टी राइस केक

Rice Cake Recipe: इस बर्थडे कुछ नया करें ट्राई, यूं झटपट बन जाएगा सुपर टेस्टी राइस केक

0
Rice Cake Recipe: इस बर्थडे कुछ नया करें ट्राई, यूं झटपट बन जाएगा सुपर टेस्टी राइस केक
राइस केक (Image - Getty)

Rice Cake Recipe: केक तो आपने कई तरह के खाए होंगे लेकिन क्या कभी राइस केक खाया है. यह केक एक कोरियन डिश है. कई बार तो मुंह का स्वाद बदलने के लिए भी आपका कुछ अलग ट्राई करने का मन करता होगा. तो क्यों न इस बर्थडे पर इस राइस केक को ही ट्राई किया जाए. जा हां यह केक खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. बच्चे इसे बड़े चाव से खाएंगे. यह केक बहुत ही फेमस है. इसे खाने का अपना अलग मजा है. चलिए अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

राइस केक बनाने की सामग्री

  • स्टिकी राइस
  • चीनी
  • पानी
  • नमक
  • सोयाबीन पाउडर (रोस्टेड)

राइस केक बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सोयाबीन के पाउडर को दो भागों में अलग-अलग कर लें.
  • अब आप एक पैन में एक भाग पाउडर डालकर उसे आधा फैला लें.
  • अब आप इसके ऊपर 1 बड़ा चम्मच चीनी और साथ ही थोड़ा नमक भी फैलाएं.
  • इसके बाद अब आप कटोरे में राइस फ्लोर, नमक और चीनी डालकर उसे अच्छे से मिला लें.
  • साथ ही इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें.
  • अब आप इसे प्लास्टिक रैप से ढककर माइक्रोवेव में डालें और फिर हाई पर 2 मिनट गर्म करें.
  • बस 2 मिनट बाद बाउल निकालकर आप रैप हटाएं और फिर स्पैचुला की मदद से एक बार और आटे को मिला लें.
  • इसके बाद फिर 2-3 मिनट के लिए इसे माइक्रोवेव करके निकालें.
  • अब आप स्पैचुला को पानी में डुबोएं और आटे को मिक्स कर लें.
  • अब इसे आप कम से कम 30 सेकेंड तक गूंथ लें, ताकि आटा स्टिकी हो जाए.
  • फिर आप इसमें ऊपर से 2 छोटा चम्मच पानी डालकर एक बार गूंथे.
  • अब इस तैयार आटे को बाहर निकाल लें और फिर इसे सोयाबीन पाउडर वाले पैन में डालकर अच्छी तरह फैला लें.
  • अब आप इसे हाथों से अच्छी तरह सपाट कर लें.
  • इसके ऊपर आप सोयाबीन पाउडर का बचा हुआ भाग फैला लें.
  • लीजिए आपका राइस केक बनकर तैयार हो चुका है.
  • अब आप इसे चाकू से छोटा-छोटा काट लें और सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Butterscotch Cake Recipe: अब मार्केट से नहीं, हर खास मौके के लिए घर पर बनाएं बिना अंडे का बटरस्कॉच केक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel