[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion जून 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? यहां देखें पर्व की सही तिथियां

जून 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? यहां देखें पर्व की सही तिथियां

0
जून 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? यहां देखें पर्व की सही तिथियां
शिवलिंग की पूजा करते हुए भक्त

Pradosh Vrat June 2026:  प्रदोष व्रत हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. यह व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है. भक्त इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में महादेव की आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, जून 2026 में दो अत्यंत शुभ प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, पहला शुक्र प्रदोष और दूसरा शनि प्रदोष. आइए जानते हैं इन दोनों व्रतों की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय.

पहला व्रत: शुक्र प्रदोष व्रत (12 जून 2026)

जून महीने का पहला प्रदोष व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पड़ेगा. यह शुक्रवार के दिन होने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा. यह व्रत सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से दांपत्य जीवन के तनाव दूर होते हैं.

  • व्रत तिथि: 12 जून 2026
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 12 जून, रात 07:36 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 13 जून, शाम 04:07 बजे
  • महादेव पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 07:36 बजे से रात 09:20 बजे तक

दूसरा व्रत: शनि प्रदोष व्रत (27 जून 2026)

जून का दूसरा प्रदोष व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को पड़ेगा. यह शनिवार के दिन होने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत या शनि त्रयोदशी कहा जाएगा. यह व्रत संतान प्राप्ति की कामना और कुंडली में शनि दोष (साढ़ेसाती या ढैय्या) के प्रभाव को कम करने के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है.

  • व्रत तिथि: 27 जून 2026
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 26 जून, रात 10:22 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 28 जून, रात 12:43 बजे
  • शिव पूजन का शुभ मुहूर्त: शाम 07:23 बजे से रात 09:23 बजे तक

प्रदोष काल का महत्व

पंचांग के अनुसार, सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद तक के समय को “प्रदोष काल” कहा जाता है. मान्यता है कि इस समय भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में तांडव करते हैं और ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा चरम पर होती है. इसलिए इस काल में की गई पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए जारी 2nd मेरिट लिस्ट, ऐसे करें अप्लाई
Next article सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel