[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bollywood सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

0
सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
वरुण धवन वायरल वीडियो, फोटो - इंस्टाग्राम

Varun Dhawan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक मजेदार वीडियो खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो में वरुण धवन बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स की नकल उतारते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा की एक्टिंग की है, लेकिन सलमान खान की नकल करना उन पर भारी पड़ गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

क्या है वायरल वीडियो में?

सामने आए इस वीडियो में वरुण धवन के साथ कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में बताया गया है कि अगर बॉलीवुड के कलाकार क्रिकेट के मैदान पर आ जाएं, तो कैसा नजारा होगा. वीडियो के दौरान एक व्यक्ति वरुण धवन से पूछता है कि अगर सलमान खान बैटिंग करेंगे, तो कैसे करेंगे. इस पर वरुण धवन तुरंत हाथ में बैट थामकर सलमान खान की स्टाइल में एक्टिंग करने लगते हैं. इसके बाद वह शाहरुख खान का बाहें फैलाने वाला सिग्नेचर पोज देते हैं और अंत में गोविंदा की तरह डांस स्टेप करके दिखाते हैं.

यूजर्स ने इस बात पर किया ट्रोल

वरुण धवन की यह एक्टिंग देखकर वीडियो में मौजूद लोग तो हंसने लगे, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को इसमें एक बड़ी गलती दिख गई. दरअसल, सलमान खान असल जिंदगी में बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, जबकि वरुण धवन ने दाएं हाथ से बैटिंग की एक्टिंग कर दी. इसी बात को पकड़कर लोग कमेंट सेक्शन में लिखने लगे कि ‘सलमान भाई लेफ्टी हैं, इतना भी नहीं पता क्या?’ कुछ यूजर्स ने इसे वरुण धवन की ओवर-एक्टिंग बता दिया और उन्हें ट्रोल करने लगे.

Image 434
सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल 4
Image 435
सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल 5

फिल्म के बारे में कुछ खास बातें

वरुण धवन की यह आने वाली फिल्म एक कॉमेडी और लव स्टोरी पर आधारित है, जिसका निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. उनके अलावा मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे. इस फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं.

यह भी पढ़ें: Maatrubhumi: सुभाष घई ने सलमान खान की मातृभूमि का किया रिव्यू, बोले- मस्ट वॉच फिल्म

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel