[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए जारी 2nd मेरिट लिस्ट, ऐसे करें अप्लाई

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए जारी 2nd मेरिट लिस्ट, ऐसे करें अप्लाई

0
बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए जारी 2nd मेरिट लिस्ट, ऐसे करें अप्लाई
बोर्ड स्टूडेंट्स AI जेनरेटेड तस्वीर

OFSS Bihar 11th Admission 2026 2nd Merit List: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अकैडमिक सेशन 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. छात्र ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और अन्य स्ट्रीम में प्रवेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और राज्य के हजारों इंटर कॉलेजों एवं +2 स्कूलों में इसी पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

  • OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं.
  • Common Application Form (CAF) लिंक पर क्लिक करें.
  • आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • पसंद के स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम का चयन करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

वे छात्र जिन्होंने बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास की है, आवेदन के पात्र हैं. एडमिशन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

OFSS के माध्यम से आवेदन करने वाले सभी वर्गों के छात्रों को 350 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

आवेदन के समय छात्रों को नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी-

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

कैसे होगा चयन?

छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. बिहार बोर्ड द्वारा पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें आवंटित कॉलेज में निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. सीटें खाली रहने पर स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया भी आयोजित की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- कॉलेज की पढ़ाई नहीं, इन 5 स्किल्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर

Previous article रेलवे की सौगात: नई दिल्ली–हावड़ा रूट पर चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें, बक्सर में भी ठहराव
Next article जून 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? यहां देखें पर्व की सही तिथियां
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel