[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गर्मी से मिलती रहेगी राहत, कई राज्यों में बरसेंगे बदरा, तेज हवा चलने की संभावना

गर्मी से मिलती रहेगी राहत, कई राज्यों में बरसेंगे बदरा, तेज हवा चलने की संभावना

0
गर्मी से मिलती रहेगी राहत, कई राज्यों में बरसेंगे बदरा, तेज हवा चलने की संभावना
देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, फोटो-पीटीआई

Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में चार मई तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में तीन मई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कालिम्पोंग में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण बंगाल के कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हाल ही में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी

हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. शिमला मौसम केंद्र के अनुसार, दो मई से छह मई के बीच राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है.

दक्षिण भारत में बारिश और हादसे

कर्नाटक, विशेष रूप से बेंगलुरु में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है. पेड़ उखड़ने और जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ. केरल में भारी बारिश के चलते छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 11 से 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में राहत भरी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है. तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया. मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

Previous article 30 लाख के अंदर मिलती हैं ये दमदार 4×4 SUVs, देखिए कौन-कौन सी हैं
Next article एक्शन मोड में चुनाव आयोग, हेलीकॉप्टर से पुरुलिया पहुंचे मनोज अग्रवाल, बोले- काउंटिंग सेंटर पर 24 घंटे ‘तीसरी आंख’ का पहरा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel