[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कर्नाटक में सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक

कर्नाटक में सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक

0
कर्नाटक में सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक
डीके शिवकुमार (बाएं) सिद्धारमैया (दाएं)

कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर शुक्रवार (29 मई) को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार मंथन चलता रहा. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और राज्य मंत्रिमंडल को भंग कर दिया था. इसके बाद नए मुख्यमंत्री, कैबिनेट गठन और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर तेज हो गया है.

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के बीच आज (30 मई)  शाम 4 बजे बेंगलुरु के विधान सौधा में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता सिद्धारमैया करेंगे. बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा. माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुना जा सकता है, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा.

दिल्ली में हुई बैठक, सिद्धारमैया रहे मौजूद

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद अपने बेटे यतींद्र के साथ नई दिल्ली का दौरा किया. वहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता के. सी. वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कई दौर की बैठकें कीं. इन बैठकों में कर्नाटक में नई सरकार के गठन और आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई.

30 मई को सिद्धारमैया ने सुबह करीब 9 बजे दिल्ली स्थित 10 जनपथ में राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान सोनिया गांधी मौजूद नहीं थीं. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का अपना वादा पूरा कर दिया है. कर्नाटक में सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित किया है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कर्नाटक की राजनीति में सिद्धारमैया की आगे की भूमिका और उनके भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर भी बातचीत की गई.

बेटे यतींद्र को उपयुक्त जिम्मेदारी देगी कांग्रेस

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर उनके बेटे यतींद्र को कोई उपयुक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया नई सरकार और कैबिनेट में अपने करीबी नेताओं को जगह दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने यतींद्र को भी सरकार में शामिल किए जाने की पैरवी की है.

यह भी पढ़ें : शपथ लेने की बात पर बोले डीके शिवकुमार- उन्हें नहीं पता है कि कब विधायक दल के नेता चुने जाएंगे

सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया ने अभी तक नई कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले अपने पसंदीदा नेताओं की सूची कांग्रेस नेतृत्व को नहीं सौंपी है. उम्मीद है कि वह शनिवार को यह सूची अंतिम रूप देंगे और कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के दौरान सौंपेंगे. इसके बाद नई कैबिनेट के स्वरूप पर तस्वीर और साफ हो सकती है.


Previous article खगड़िया में नाव मालिक ने लगाया चोरी और रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Next article हाजीपुर में महिला थाना, पुलिस लाइन सहित कई जगहों पर लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel