[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया खगड़िया में नाव मालिक ने लगाया चोरी और रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खगड़िया में नाव मालिक ने लगाया चोरी और रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

0
खगड़िया में नाव मालिक ने लगाया चोरी और रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
नाव के साथ नाव मालिक की फोटो

चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

Khagaria news: चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर निवासी मनोहर कुमार सिंह ने कुछ लोगों पर नाव चोरी, रंगदारी, दबंगई और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चौथम थाना में लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

दिए गए आवेदन में मनोहर कुमार सिंह ने बताया कि उनकी नाव “जय मां शीतला एक्सप्रेस” नवादा घाट पर विधिवत संचालित होती थी. आरोप है कि 25 मई की रात अर्जुन सिंह, जागवली चौधरी, सूरज सिंह, डिसन सिंह समेत करीब 10 अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर उनकी नाव को नवादा घाट से हटाकर खरैता पार ले जाकर कब्जा कर लिया.

पीड़ित का कहना है कि आरोपितों की गतिविधियों से उनका परिवार लंबे समय से भय और मानसिक तनाव के माहौल में जी रहा है. आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि पारिवारिक तनाव के बीच उनकी माता की तबीयत लगातार खराब रहती थी और 20 मई को उनका निधन हो गया. उनका आरोप है कि इस परिस्थिति के बावजूद आरोपित आपराधिक गतिविधियों में लगे रहे.

मनोहर कुमार सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि 27 मई को उनकी लोहे की नाव को फिर से चोरी कर अज्ञात स्थान पर छिपा दिया गया. साथ ही नाव में लगे ताले और अन्य उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश और दबंगई करार दिया है.

आवेदन में कहा गया है कि इससे पूर्व भी 27 अप्रैल को इसी तरह की घटना को लेकर चौथम थाना में शिकायत की गई थी. वहीं लगभग आठ महीने तक उनकी नाव को अवैध रूप से चलाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक खगड़िया को ई-मेल के माध्यम से दी गई थी. प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद नाव वापस मिली थी.

पीड़ित ने चोरी गई नाव की बरामदगी, आरोपितों की गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

वहीं मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है. अर्जुन सिंह ने मनोहर कुमार सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट और छिनतई का मामला चौथम थाना में दर्ज कराया है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel