[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में महिला थाना, पुलिस लाइन सहित कई जगहों पर लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

हाजीपुर में महिला थाना, पुलिस लाइन सहित कई जगहों पर लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

0
हाजीपुर में महिला थाना, पुलिस लाइन सहित कई जगहों पर लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन
नैपकिन सेनेटरी मशीन का शुभारंभ करतीं डीएम.

Hajipur News :  कैफ अहमद की रिपोर्ट

महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने माहवारी स्वच्छता अभियान 2026 के तहत जिले में व्यापक स्तर पर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों की स्थापना शुरू की है.

इस अभियान का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और झिझक को दूर करते हुए महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षित और स्वच्छ माहवारी प्रबंधन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. आज भी कई स्थानों पर जागरूकता और स्वच्छता संसाधनों की कमी के कारण छात्राओं और महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. विशेषकर विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर नैपकिन की तुरंत उपलब्धता न होने से असुविधा होती है.

प्रशासन की इस पहल को सराहा

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है. अभियान के तहत प्रमुख शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर वेंडिंग मशीनें लगाई जा रही हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं और किशोरियां आसानी से सेनेटरी नैपकिन प्राप्त कर सकें.

पहले चरण में इन स्थानों पर लगी मशीनें

वैशाली महिला कॉलेज, हाजीपुर 01 मशीन, सदर अस्पताल परिसर, हाजीपुर 02 मशीन, पुलिस लाइन, हाजीपुर 02 मशीन, देवचंद कॉलेज, दिग्घीकला, हाजीपुर 01 मशीन, SNS कॉलेज, दिग्घीकला, हाजीपुर 01 मशीन, राय वीरेन्द्र सिंह कॉलेज, धोबघट्टी, हाजीपुर 01 मशीन और महिला थाना, हाजीपुर 01 मशीन लगाए गए.

अलगे चरण में इन जगहों पर लगेगा

जिला प्रशासन ने बताया कि आगामी चरणों में जिले के अन्य विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, पंचायत स्तर के कार्यालयों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि माहवारी स्वच्छता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है. प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले की हर महिला और किशोरी को सुरक्षित माहवारी प्रबंधन की सुविधाएं सुलभ हों.

Also Read : मक्के के खेत में खाद डालने गए किसान की करंट की चपेट में आने से हुई मौत

Previous article कर्नाटक में सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक
Next article बक्सर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल में गड़बड़ी का मामला आया सामने, शिक्षक और प्रधान शिक्षिका से 24 घंटे में शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel