[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Warning: वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को जोरदार बारिश की संभावना, IMD अलर्ट

Heavy Rain Warning: वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को जोरदार बारिश की संभावना, IMD अलर्ट

0
Heavy Rain Warning: वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को जोरदार बारिश की संभावना, IMD अलर्ट
भारी बारिश के बीच साईकल सवार काम पर निकला, फोटो पीटीआई

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक छिटपुट गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 21 मार्च को झारखंड में भारी बारिश हुई. आईएमडी ने 21 मार्च को झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया था.

23 मार्च को हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जबकि गरज-चमक और 30-50 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 24-27 मार्च के दौरान इस क्षेत्र में एक और ताजा बारिश का दौर आने की संभावना है.

22 मार्च को राजस्थान में 40 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं गरज-चमक और 30-40 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

22 मार्च को असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को असम और मेघालय में, 22 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. जबकि इस दौरान तेज हवाएं (30-50 kmph की गति तक) चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली चमकने की संभावना है.

27 मार्च को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 27 मार्च को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; 24 और 27 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

27 मार्च तक बिहार में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 मार्च को बिहार में; 22 से 25 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली के साथ तेज हवाएं (40-50 kmph) चलने की संभावना है.

Previous article Nitish Politics : जेडीयू में ‘निशांत युग’ तय! नीतीश की गैरमौजूदगी ने कर दिया सब क्लियर?
Next article पंचायत इलेक्शन पर बिहार के मंत्री ने कहा- परिसीमन में नहीं होगा बदलाव, प्रमुख-उपप्रमुख चुनाव पर क्या बोले?
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel