[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Nitish Politics : जेडीयू में ‘निशांत युग’ तय! नीतीश की गैरमौजूदगी ने कर दिया सब क्लियर?

Nitish Politics : जेडीयू में ‘निशांत युग’ तय! नीतीश की गैरमौजूदगी ने कर दिया सब क्लियर?

0
Nitish Politics : जेडीयू में ‘निशांत युग’ तय! नीतीश की गैरमौजूदगी ने कर दिया सब क्लियर?
बिहार की राजनीति में निशांत एक्टिव, गांधी मैदान में रोजेदारों से मुलाकात के बाद ललन सिंह से मिले.

Nitish Kumar son Nishant Kumar Politics : पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनुपस्थित रहे. उनकी जगह इस कमी को निशांत कुमार पूरी करते नजर आए. ऐसा शायद 20 सालों में पहली बार ऐसा हुआ होगा. जब बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपने उन वोटरों के पास नहीं पहुंचे, जिसे उन्‍होंने बीजेपी के साथ गठबंधन में भी अपने साथ जोड़े रखा था. लेकिन सीएम नीतीश की गैरमौजूदगी ऐसे ही नहीं थी. इस ‘वैक्‍यूम’ को एक सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.

निशांत को तैयार कर रहे सीएम नीतीश!

ये अलग बात है कि नीतीश गांधी मैदान नहीं पहुंचे. लेकिन उनकी जगह निशांत कुमार पहुंचे. अब इसे राजनीतिक नजरिए से देखना तो बनता ही है. सवाल ये कि क्‍या नीतीश कुमार निशांत को तैयार कर रहे हैं? क्‍या निशांत नीतीश कुमार की तरह ही उनके उन वोटरों को साध पाएंगे? और क्या वो कार्यकर्ताओं में भी वो पकड़ बना पाएंगे जैसा नीतीश कुमार की थी? इन सभी की तैयारी और प्रोजेक्‍शन दोनों चल रहा है. नीतीश के राज्‍यसभा जाने के बाद जो वैक्‍यूम क्रिएट होगा. उसे कैसे भरा जाए, उसकी भी प्रैक्टिस चल रही है?

क्‍या होगा अगला दांव

तो आइए, अब इन्हीं सवालों को समझने की कोशिश करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? बिहार जैसे पॉलिटिकली चार्ज प्रदेश के लिए तो ऐसा संभव ही नहीं है कि यहां कुछ भी ऐसे ही हो जाए. यहां सब कुछ प्‍लांड होता है और राजनीति की अगली चाल को ध्‍यान में रखकर किया जाता है. तैयारी भी पहले से की जाती है. निशांत उसी तैयारी की एक चाल हैं. हालांकि नीतीश अपनी समृद्धि यात्रा में लगे हुए हैं और एक्टिव भी हैं. मगर उन्होंने निशांत को मौका दिया.

भविष्‍य में बड़ी जिम्‍मेदारी की तैयारी?

राजनीतिक जानकारों का यह भी मानना है कि नीतीश कुमार खुद को राज्‍यसभा भेजकर निशांत को तैयार करना चाहते हैं. ताकि भविष्‍य में उनके कंधे पर बड़ी जिम्‍मेदारी डाली जा सके. अब बड़ी जिम्‍मेदारी क्‍या होगी, ये तो नीतीश कुमार का अगला कदम ही बताएगा. लेकिन इस कदम से नीतीश कुमार ने अपने मुस्लिम वोटरों को ये संदेश तो दे ही दिया है कि मैं बिहार में रहूं या न रहूं मेरा बेटा आपके साथ है और आप सभी को इंटैक्‍ट रहना है.

नीतीश की तरह ही लोगों से मिले निशांत

निशांत ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया. उन्‍होंने लोगों से मुलाकात की. रोजेदारों से गले मिले, उनके साथ सेल्‍फी खिंचवाई. निशांत ने वैसा ही किया जैसा उनके पिता चाहते थे. यहां निशांत लोगों का दिल जीतते दिखे. पिता नीतीश कुमार के बदले निशांत ने गांधी मैदान पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया और नीतीश कुमार से कहीं ज्‍यादा आत्‍मीयता से मिलते दिखे. इसकी वजह ये थी कि नीतीश कुमार के साथ काफी प्रोटोकॉल होता है.

नीतीश ने दिए कई संदेश

ऐसे में आज राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा तेज होती नजर आ रही कि निशांत जल्‍द ही नीतीश का साम्राज्‍य संभालने योग्‍य हो जाएंगे. वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि नई सरकार के गठन से पहले वो निशांत के जरिए नीतीश बीजेपी सहित पूरे बिहार को ये संदेश देना चाहते हैं कि निशांत डिप्‍टी सीएम की जिम्‍मेदारी संभाल लेंगे.

Also Read : Bihar News : 30 मार्च डेडलाइन, 9 अप्रैल क्लू! Nitish Kumar कब छोड़ेंगे CM की कुर्सी? ‘खेल’ की अटकलें तेज

Previous article आंधी में पेड़ की डाली गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त
Next article Heavy Rain Warning: वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को जोरदार बारिश की संभावना, IMD अलर्ट
Avatar Of Keshav Suman Singh
बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel