[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पंचायत इलेक्शन पर बिहार के मंत्री ने कहा- परिसीमन में नहीं होगा बदलाव, प्रमुख-उपप्रमुख चुनाव पर क्या बोले?

पंचायत इलेक्शन पर बिहार के मंत्री ने कहा- परिसीमन में नहीं होगा बदलाव, प्रमुख-उपप्रमुख चुनाव पर क्या बोले?

0
पंचायत इलेक्शन पर बिहार के मंत्री ने कहा- परिसीमन में नहीं होगा बदलाव, प्रमुख-उपप्रमुख चुनाव पर क्या बोले?
दीपक प्रकाश की फाइल फोटो

Bihar Panchayat Election: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दिया है कि राज्य में पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि परिसीमन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और चुनाव प्रक्रिया भी पहले की तरह ही चलेगी. मंत्री ने कहा कि प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव भी पहले की तरह निर्धारित नियमों के तहत ही होगा. उन्होंने यह संदेश दिया कि सरकार चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और इसमें किसी तरह की देरी नहीं होगी.

टनकुप्पा में किया निरीक्षण

शनिवार को मंत्री टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना गांव पहुंचे. यहां उन्होंने विवादित पंचायत सरकार भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी (सीओ) से जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी ली और मामले को समझा.

निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश

निरीक्षण के बाद मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और संवेदक को साफ निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराया जाए. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले सरकारी जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण शुरू हुआ था. लेकिन कुछ ग्रामीणों ने जमीन को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद काम रोक दिया गया था.

जमीन निकली सरकारी

बाद में अंचलाधिकारी द्वारा जमीन की मापी कराई गई. जांच में साफ हो गया कि जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है, वह बिहार सरकार की ही है. इसके बाद विवाद खत्म हुआ और अब निर्माण दोबारा शुरू करने की तैयारी है.

मंत्री का स्वागत, विकास पर जोर

मंत्री के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: CBI ने NEET छात्रा के मामा से की पूछताछ, वकील बोले- दोषियों से कब होंगे सवाल?

Previous article Heavy Rain Warning: वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को जोरदार बारिश की संभावना, IMD अलर्ट
Next article बंगाल 2026 चुनाव से पहले Video वायरल, EVM बटन पर ‘इत्र’ का तानाशाही मॉडल?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel