[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National शक्की पति का घनघोर पाप: गर्भवती पत्नी को 10 घंटे घर में रखता था बंद, फिर बाल्टी में डुबोकर की हत्या

शक्की पति का घनघोर पाप: गर्भवती पत्नी को 10 घंटे घर में रखता था बंद, फिर बाल्टी में डुबोकर की हत्या

0
शक्की पति का घनघोर पाप: गर्भवती पत्नी को 10 घंटे घर में रखता था बंद, फिर बाल्टी में डुबोकर की हत्या
घटना की सांकेतिक तस्वीर. एआई जेनरेटेड.

Faridabad Pregnant Woman Murder Case: फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 वर्षीय गर्भवती महिला नेहा कुमारी की कथित तौर पर उसके पति अमित गुप्ता ने हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया है कि पति पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इसी वजह से उसे रोजाना कई घंटों तक घर में बंद रखता था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने कथित तौर पर नेहा का सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर उसकी जान ले ली और इसके बाद मौके से फरार हो गया. आरोपी अमित गुप्ता अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

पुलिस जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय अमित गुप्ता दिल्ली के लाजपत नगर में ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी करता था. जांच के अनुसार, वह सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच काम पर निकलता था और शाम करीब 7 बजे घर लौटता था. इस दौरान वह कथित तौर पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से लॉक कर देता था, जिससे नेहा न तो बाहर जा सके और न ही कोई उससे मिलने घर आ सके.

फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक नेहा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी. दोनों का विवाह लगभग एक साल पहले हुआ था. तब से वे फरीदाबाद में रह रहे थे. उसके पति पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है. अभी तक घटना पर कोई एफआईआर नहीं करवाई गई है. उन्होंने कहा कि परिवार की शिकायत केस में आगे की जांच की जाएगी.

घर से निकलते वक्त लगा देता था ताला

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, ‘परिजनों ने पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले से अमित घर से निकलते वक्त मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाने लगा था. उसका मकसद यह था कि उसकी पत्नी न तो घर से बाहर जा सके और न ही कोई उससे मिलने अंदर आ सके. यह सब वह अपनी पत्नी पर शक की वजह से करता था. नेहा ने इस बारे में अपने परिवार को जरूर बताया था, लेकिन उसने कभी इसका विरोध नहीं किया.’

पड़ोसियों ने भी पुलिस को दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि छह महीने की गर्भवती नेहा अक्सर अपने नए बने घर के अंदर बंद रहती थी. जांच अधिकारियों ने बताया कि अमित गुप्ता ने नेहा को अकेले बाजार तक जाने की भी अनुमति नहीं दी थी. पुलिस का मानना है कि अमित को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था और इसी वजह से उसने उसकी गतिविधियों पर लगातार पाबंदियां लगाईं.

पानी की बाल्टी में डुबोकर हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन अमित गुप्ता ने कथित तौर पर नेहा का सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह घर से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले में परिवार तथा पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- कर्नाटक: महिला को जबरन कार में बैठाया, चाकू से किया हमला, उसके बाद हुआ जोरदार धमाका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल सिंह यादव ने बताया कि जिस जमीन पर यह घर बना है, उसे नेहा के पिता ने खरीदा था. उन्होंने अपनी बेटी और दामाद के रहने के लिए ही यह जमीन ली थी, लेकिन दबाव में उसका रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता के नाम कराया गया था. उन्होंने बताया कि घर के निर्माण का खर्च भी नेहा के पिता ने उठाया था.

यशपाल यादव ने जानकारी दी कि शनिवार को मेडिकल बोर्ड ने नेहा का पोस्टमार्टम किया गया. विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों और जांच को लेकर और जानकारी मिल सकेगी. पुलिस फिलहाल आरोपी पति अमित गुप्ता की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Previous article कम कीमत, लंबी रेंज और जबरदस्त फीचर्स, ये 5 Electric Cycles बना देंगी हर सफर आसान
Next article औरंगाबाद: पंचायत विकास दिवस पर निकली प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel