[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद: पंचायत विकास दिवस पर निकली प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

औरंगाबाद: पंचायत विकास दिवस पर निकली प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

0
औरंगाबाद: पंचायत विकास दिवस पर निकली प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश
प्रभात फेरी के दौरान जीविका दीदी, स्कूली बच्चे और अन्य.

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
Aurangabad News : पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों की भूमिका, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था.

नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया

प्रभात फेरी में स्कूली छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. प्रतिभागियों ने स्वच्छता, शिक्षा, महिला अधिकार, ग्रामीण विकास और पंचायतों की सक्रिय भूमिका से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

इस दौरान ग्रामीणों को पंचायतों के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई.

हर माह अंतिम रविवार को मनाया जाता है विकास दिवस

पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में ‘पंचायत विकास दिवस’ मनाया जाता है. जून माह के आयोजन की थीम ‘महिला हितैषी ग्राम पंचायत’ रखी गई है. इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समान अवसर और सर्वांगीण विकास के प्रति अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाना है.

जिला प्रशासन ने बताया कि पंचायत विकास दिवस के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने, महिलाओं की पंचायतों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और पंचायतों को अधिक जवाबदेह एवं जनकल्याणकारी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read : औरंगाबाद : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Previous article शक्की पति का घनघोर पाप: गर्भवती पत्नी को 10 घंटे घर में रखता था बंद, फिर बाल्टी में डुबोकर की हत्या
Next article dm launches polio: मोतिहारी में बरियारपुर के महादलित टोले से पल्स पोलियो का आगाज, डीएम ने बच्चों को पिलाई दवा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel