[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile कम कीमत, लंबी रेंज और जबरदस्त फीचर्स, ये 5 Electric Cycles बना देंगी हर सफर आसान

कम कीमत, लंबी रेंज और जबरदस्त फीचर्स, ये 5 Electric Cycles बना देंगी हर सफर आसान

0
कम कीमत, लंबी रेंज और जबरदस्त फीचर्स, ये 5 Electric Cycles बना देंगी हर सफर आसान
इलेक्ट्रिक साइकिल (Image: EMotorad X2)

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और शहरों में बढ़ते ट्रैफिक के बीच इलेक्ट्रिक साइकिल एक स्मार्ट और किफायती ऑप्शन बनकर उभरी है. ये न सिर्फ जेब पर हल्की पड़ती हैं, बल्कि रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बाजार आने-जाने के लिए भी काफी सुविधाजनक हैं. इसमें पेट्रोल का खर्च भी नहीं होता, मेंटेनेंस भी कम आता है और इसे चलाने के लिए ज्यादातर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं पड़ती. यहां 35,000 रुपये से कम में 5 ऐसे इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बताया गया है, जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होंगे.

Hero Lectro H5

Hero Lectro H5 डेली यूज के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक साइकिल है. इसमें 250W BLDC रियर हब मोटर और 5.8Ah इन-ट्यूब बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह पैडल असिस्ट मोड में करीब 30 किमी और थ्रॉटल मोड में 25 किमी तक की रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड 25kmph है और बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है. इसमें आसान ON/OFF स्विच भी दिया गया है. इसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपये है.

EMotorad X1

EMotorad X1 कम बजट में एक शानदार इलेक्ट्रिक साइकिल है. इसमें 7.65Ah की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो पैडल असिस्ट मोड में 35 किमी और थ्रॉटल मोड में 30 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 25kmph है. यह लगभग 110 किलोग्राम तक वजन वाले और 5 फीट 3 इंच से 6 फीट तक लंबाई वाले राइडर्स के लिए परफेक्ट है. इस मॉडल को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 4.8 स्टार की शानदार रेटिंग भी मिली है. इसकी कीमत 27,999 रुपये है.

Elecson Ladybird

Elecson Ladybird एक स्टाइलिश 26-इंच इलेक्ट्रिक साइकिल है, जिसे रोजाना के सफर और आरामदायक राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 36V 250W हाई-टॉर्क हब मोटर और 5.2Ah लिथियम-आयन बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 30 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है और बैटरी करीब 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक, ऑटोमैटिक पैडल असिस्ट (PAS), डिजिटल डिस्प्ले, LED हेडलाइट, हॉर्न, फ्रंट बास्केट, रियर कैरियर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है. इसकी कीमत 24,999 रुपये है.

Elecson Folding

अगर आपको ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल चाहिए, जिसे आसानी से फोल्ड करके कहीं भी रखा जा सके, तो Elecson Folding एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें 36V 350W हाई-टॉर्क हब मोटर और 5.5Ah से 7.5Ah तक की डिटैचेबल लिथियम-आयन बैटरी का ऑप्शन मिलता है. यह एक बार चार्ज करने पर 20 से 25 किमी तक की रेंज देती है. साइकिल में ट्विस्ट थ्रॉटल, 12-मैग्नेट पैडल असिस्ट सिस्टम (PAS), डिजिटल डिस्प्ले और 36V 2A चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत 28,499 रुपये है.

EMotorad X2

EMotorad X2 को रोजाना शहर और हल्के ऑफ-रोड सफर के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 250W BLDC रियर हब मोटर और 36V 7.65Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी मिलती है. यह पैडल असिस्ट पर 35 किमी और थ्रॉटल मोड पर 30 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें 5 लेवल पैडल असिस्ट, डिजिटल डिस्प्ले, 100mm फ्रंट सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, वॉक मोड और 27.5 इंच के MTB टायर दिए गए हैं. बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है. इसकी कीमत ₹31,999 है.

यह भी पढ़ें: कूट-कूट कर फीचर्स भरे हैं इन 5 सस्ते इलेक्ट्रिक साइकिलों में, कम खर्च में उठा लें इलेक्ट्रिक राइड का मजा

Previous article बिना पंजीकरण चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, 9 संस्थानों को जारी हुआ नोटिस
Next article शक्की पति का घनघोर पाप: गर्भवती पत्नी को 10 घंटे घर में रखता था बंद, फिर बाल्टी में डुबोकर की हत्या
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel