[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तीन राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव, जानें वोटिंग और रिजल्ट की तारीख

तीन राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव, जानें वोटिंग और रिजल्ट की तारीख

0
तीन राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव, जानें वोटिंग और रिजल्ट की तारीख
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल के साथ पोलिंग कर्मचारी, फाइल फोटो- एएनआई

By Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. आयोग के अनुसार, इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को कराई जाएगी. निर्वाचन आयोग ने बताया कि बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंझलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा.

क्यों खाली हुईं ये सीटें?

बिहार की बांकीपुर सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितिन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी सदस्यता समाप्त होने से खाली हुई. जबकि, गुजरात की मंझलपुर सीट बीजेपी विधायक योगेशभाई पटेल के निधन के कारण रिक्त हुई है.

राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले मिली है सजा

पिछले चुनाव में दतिया से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया सीट खाली घोषित कर दी थी. कांग्रेस नेता ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई राहत नहीं मिली है. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारती ने दतिया में भारतीय जनता पार्टी के नेता और तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7 हजार से भी अधिक मतों से हरा दिया था.

नामांकन से लेकर मतदान तक का ऐसा है पूरा शेड्यूल

निर्वाचन आयोग ने बताया कि उपचुनाव के लिए 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी. उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई तय की गई है. इसके बाद 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को वोटों की गिनती होगी.

आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू

निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि जिन जिलों में इन विधानसभा क्षेत्रों का पूरा या थोड़ा भी हिस्सा आता है, वहां आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) का उपयोग किया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता और निष्पक्ता बरता जा सके.

आपराधिक मामलों की जानकारी देना होगी अनिवार्य

आयोग ने एक बार फिर दोहराया कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों और उन्हें टिकट देने वाले राजनीतिक दलों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर देना अनिवार्य है.

Also Read: नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगी वोटिंग, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Previous article जम्मू-कश्मीर सीएम अब्दुल्ला भारत-पाक संवाद की मांगः RSS का हवाला देकर उठाया सवाल
Next article एक्शन, हॉरर, कॉमेडी या रोमांस… इस वीकेंड पॉपकॉर्न लेकर सिनेमाघरों में देखें ये फिल्में
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel