Movies To Watch In Theatres This Week: अगर इस वीकेंड दोस्तों या फैमिली के साथ मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो सिनेमाघरों में आपके लिए कई ऑप्शन हैं. एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, रोमांस और एनिमेशन, हर जॉनर की फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही हैं.
अल्फा (Alpha)
‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार स्पाई अवतार में नजर आएंगी. ट्रेलर में उन्हें एक्शन करते हुए देखा गया था. YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने की वजह से इसमें ट्विस्ट और टर्न है. लास्ट में ऋतिक रोशन की भी झलक देखने को मिलती है.
‘बेबी डू डाई डू’ (Baby Do Die Do)
कॉमेडी और क्राइम ड्रामा देखने वाले दर्शक ‘बेबी डू डाई डू’ देख सकते हैं. हुमा कुरैशी बेबी करमरकर के किरदार में नजर आती हैं, जो सुन और बोल नहीं सकतीं, लेकिन एक्शन के मामले में किसी से कम नहीं हैं. वह मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया में एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर की डबल लाइफ जीती हैं.
वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)
26 जून को रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल अभी तक नहीं देखी हैं, तो इस हफ्ते देख डालिए. इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी जैसे दमदार कलाकारों की टोली है.
बैकरूम्स (Backrooms)
हॉरर पसंद करने वालों के लिए ‘बैकरूम्स’ परफेक्ट है. वायरल इंटरनेट कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड यह फिल्म साइकोलॉजिकल हॉरर और सुपरनैचुरल ट्विस्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है. इसमें डरावना माहौल, अनजान गलियारे और हर पल बढ़ता सस्पेंस है.
कॉकटेल 2 (Cocktail 2)
रोमांस और दोस्ती की कहानी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘कॉकटेल 2’ परफेक्ट है. इसमें प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक देखने को मिलेगा.
टॉय स्टोरी 5 (Toy Story 5)
अगर फैमिली के साथ मूवी देखने का प्लान है, तो ‘टॉय स्टोरी 5’ शानदार ऑप्शन बन सकती है. वुडी, बज लाइटइयर और उनके साथी एक बार फिर रोमांचक सफर पर लौटे हैं. हंसी, इमोशंस और यादगार पलों से भरपूर यह एनिमेटेड फिल्म बच्चों के साथ-साथ बड़ों को अच्छी लगेगी.
यह भी पढ़ें- 2026 के पहले छह महीनों में कौन सी फिल्म रही सुपरहिट, कौन हुई फ्लॉप, देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड
यह भी पढ़ें- 4.76 करोड़ की GMC Hummer EV ड्राइव करते दिखे रोहित शेट्टी, पहले से गैरेज में हैं कई लग्जरी कारें
