UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों को इधर से उधर बदल दिया हैं. इनमें हाल ही में निरीक्षक से पदोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने अधिकारी भी शामिल हैं. यह कदम पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है.
नई जिम्मेदारियों का बंटवारा
जारी तबादला सूची के अनुसार, अधिकारियों को विभिन्न जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एटीएस और रेलवे पुलिस समेत अलग-अलग विभागों में नई तैनाती दी गई है. मुरादाबाद से कमलेश कांत को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट भेजा गया, जबकि सुनील कुमार सिंह को भदोही से बिजनौर स्थानांतरित किया गया. कई अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों और इकाइयों में जिम्मेदारियां सौंपी गईं.
यहां देखें पूरी लिस्ट…
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति
बताया जा रहा है कि यह व्यापक फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किया गया है. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की रुकावट न आए और पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी विवाद में चंपत राय बोले- अयोध्या में सेवा पूरी हुई, अब ‘कलंक’ के साथ नहीं रहेंगे
