[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chana Saag Chutney Recipe: सर्दियों में झटपट बनाएं चना साग की चटनी, ऐसे करें तैयार 

Chana Saag Chutney Recipe: सर्दियों में झटपट बनाएं चना साग की चटनी, ऐसे करें तैयार 

0
Chana Saag Chutney Recipe: सर्दियों में झटपट बनाएं चना साग की चटनी, ऐसे करें तैयार 
चना साग चटनी (AI Image)

Chana Saag Chutney Recipe: सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां मार्केट में देखने को मिलती है. इस मौसम में चना साग आसानी से मिल जाता है. सर्दियों में आप चना साग का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं. अगर आप सर्दियों में कुछ नई और टेस्टी चटनी ट्राई करना चाहते हैं तो चना साग की चटनी एक अच्छा ऑप्शन है. इस चटनी को आप रोटी, पराठे या चावल-दाल के साथ सर्व कर सकते हैं. चने के साग से बनी चटनी की खास बात ये है कि इसको आप झटपट तैयार कर सकते हैं. इस बार सर्दियों में आप भी इस चटनी को जरूर ट्राई करें. कम चीजों से बनी इस चटनी का स्वाद लाजवाब होता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं चना साग की चटनी बनाने की आसान विधि

चना साग की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना साग- 2 कप
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • लहसुन- 4-5 कलियां
  • धनिया पत्ती- आधा कप
  • नींबू का रस- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

चना साग की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • चना साग की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले चना साग को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसके बाद आप धनिया के पत्तों को भी धोकर साफ कर लें. 
  • चने के साग और धनिया पत्ती को मिक्सी जार में डाल दें. इसके बाद आप हरी मिर्च और लहसुन की कलियों को काटकर मिक्सी जार में डाल दें. थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें. इसे आप एक कटोरे में निकाल लें. 
  • इसके बाद आप मिश्रण में स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. इस तरह से आसानी से आप चना साग की चटनी को बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

Previous article Jio Plans Under Rs 30: जियो के ये तीन सुपर सस्ते डेटा प्लान्स हैं बड़े काम के, जानें कौन-सा देगा ज्यादा फायदा
Next article Rice Flour Spring Roll Recipe: बिना मैदे के स्प्रिंग रोल स्वाद भी, सेहत भी, जानिए आसान रेसिपी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel