[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio Plans Under Rs 30: जियो के ये तीन सुपर सस्ते डेटा प्लान्स हैं बड़े काम के, जानें कौन-सा देगा ज्यादा फायदा

Jio Plans Under Rs 30: जियो के ये तीन सुपर सस्ते डेटा प्लान्स हैं बड़े काम के, जानें कौन-सा देगा ज्यादा फायदा

0
Jio Plans Under Rs 30: जियो के ये तीन सुपर सस्ते डेटा प्लान्स हैं बड़े काम के, जानें कौन-सा देगा ज्यादा फायदा
Jio Plans Under Rs 30

Jio Plans Under Rs 30: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स को किफायती प्लान्स देने के लिए जानी जाती है. 4G डेटा की बात करें तो कंपनी यूजर्स के लिए अलग-अलग डेटा वाउचर भी ऑफर करती है. आपको बता दें कि जियो के 4G डेटा वाउचर सिर्फ 11 रुपये से शुरू हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको जियो के 30 रुपये से कम कीमत में वाले तीन प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

ये सभी सिर्फ डेटा वाउचर प्लान हैं, जिनकी कीमत 11, 19 और 29 रुपये है. चूंकि ये डेटा वाउचर हैं, इसलिए इनमें कॉल या वैलिडिटी जैसी सर्विस आपको नहीं मिलती. आइए जानते हैं इन तीनों प्लान्स में क्या-क्या फायदे हमें मिलते हैं.

Jio का 11 रुपये वाला प्लान

जियो का 11 रुपये वाला प्लान एक घंटे की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा का दावा किया गया है, लेकिन असल में यह केवल 10GB डेटा तक ही सच में अनलिमिटेड है. 10GB इस्तेमाल करने के बाद स्पीड 64 Kbps तक घट जाती है, जो FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) के तहत लागू होती है.

Jio का 19 रुपये वाला प्लान

जियो का 19 रुपये वाला प्लान 1GB डेटा और 1 दिन की वैधता के साथ आता है. यह प्लान उन दिनों के लिए सही है जब आपका FUP डेटा खत्म हो गया हो और डेटा रीसैट होने से पहले आपको थोड़ी और जरूरत हो.

Jio का 29 रुपये वाला प्लान

जियो का 29 रुपये का प्लान सिर्फ 2 दिन की वैधता के साथ आता है. इसमें 2GB डेटा मिलता है. 2GB डेटा ज्यादा नहीं है, लेकिन इमरजेंसी बैकअप के तौर पर यूज किया जा सकता है. हालांकि यह भी केवल दो दिन के लिए ही मिलेगा. ध्यान दें कि इन सभी प्लान्स के लिए एक बेसिक एक्टिव प्रीपेड प्लान जरूरी है. बिना एक्टिव बेस प्लान के आप इन प्रीपेड डेटा प्लान्स के फायदे नहीं ले पाएंगे.

यह भी पढ़ें: 250 रुपये से कम में BSNL दे रहा 30 दिनों तक डेली 3GB डेटा, ऑफर बस इस दिन तक

Previous article जल्द जारी हो सकता है एसटीईटी का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
Next article Chana Saag Chutney Recipe: सर्दियों में झटपट बनाएं चना साग की चटनी, ऐसे करें तैयार 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel