[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सर्दियों में गरमा-गरम चावल के साथ ट्राई करें स्वादिष्ट सेम की चटनी

सर्दियों में गरमा-गरम चावल के साथ ट्राई करें स्वादिष्ट सेम की चटनी

0
सर्दियों में गरमा-गरम चावल के साथ ट्राई करें स्वादिष्ट सेम की चटनी
सेम की चटनी (AI IMAGE)

Sem Ki Chutney: सर्दियों के दिनों में जब बाजार में ताजे सेम आते हैं, तो इससे नए और अलग टेस्ट ट्राई करने का मन करता है. अक्सर लोग सिर्फ सेम की सब्जी बनाते हैं, लेकिन इस ठंड के मौसम में अगर आप लंच के लिए गरमा-गरम चावल के साथ कुछ अलग और मजेदार तैयार करना चाहते हैं, तो सेम की चटनी बेस्ट है. आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट सेम की चटनी तैयार कर सकते हैं, जो पूरे परिवार को बहुत पसंद आएगी. 

सेम की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सेम – 1 कप
  • हरी मिर्च – 2-3 
  • लहसुन – 4-6 कलियां 
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • तेल – 1 छोटा चम्मच

तड़के के लिए 

  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • सरसों के दाने – आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ते – 5-6
  • लाल मिर्च – 1

सेम की चटनी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बर्तन में सेम डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. अब आप भुने हुए सेम को ठंडा होने दें. 
  • इसके साथ आप लहसुन, मिर्च और हरा धनिया भी थोड़ा सेंक लें. अब सभी सामग्री को ठंडा होने दें. 
  • चटनी बनाने के लिए आप एक मिक्सर जार में सेम, हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया, जीरा और नमक डालें. इसके बाद आप इसमें थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • अब आप चटनी के लिए तड़का तैयार करें. तड़के के लिए आप एक पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें सरसों के दाने, करी पत्ते और लाल मिर्च डालकर हल्का भूनें. अब आप इसमें चटनी को डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.  
  • तैयार हुए चटनी को आप एक कटोरी में निकालें और गरमा-गरम चावल-दाल के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Imli Pyaz Ki Chutney: खाने के साथ चाहिए कुछ अलग, ट्राई करें चटपटी इमली प्याज की चटनी

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel