[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सर्दियों में ट्राई करें क्रीमी ब्रोकली कॉर्न सूप, जानें बनाने का तरीका

सर्दियों में ट्राई करें क्रीमी ब्रोकली कॉर्न सूप, जानें बनाने का तरीका

0
सर्दियों में ट्राई करें क्रीमी ब्रोकली कॉर्न सूप, जानें बनाने का तरीका
ब्रोकली कॉर्न सूप (AI Image)

Broccoli Corn Soup: ठंड के मौसम में अगर आपको भी सूप पीना पसंद है लेकिन हर बार टमाटर या पालक का सूप पीकर आप बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. सर्दियों में आप ब्रोकली कॉर्न सूप को बना सकते हैं. आप शाम में बाहर से थककर आए हैं और झटपट से कुछ डिश बनाने का सोच रहे हैं तो इस सूप को जरूर बनाएं. ब्रोकली कॉर्न सूप का मजेदार स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से ब्रोकली कॉर्न सूप को तैयार करने का तरीका. 

ब्रोकली कॉर्न सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रोकली- 1 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
  • कॉर्न- आधा कप (उबला हुआ)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन- 2-3 कलियां
  • मक्खन- 2 बड़े चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च- आधा चम्मच
  • क्रीम- 1 चम्मच

ब्रोकली कॉर्न सूप को कैसे तैयार करें?

  • ब्रोकली कॉर्न सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच मक्खन को गर्म करें. इसमें आप प्याज और लहसुन डालकर भूनें. इसके बाद अदरक को डाल दें.
  • अब इसमें ब्रोकली और कॉर्न डालकर थोड़ी देर भूनें. अब गैस को बंद कर दें और ठंडा होने दें. सभी चीजों को मिक्सी जार में डाल दें और बारीक पीस लें. 
  • एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें एक चम्मच मक्खन को डाल दें. अब कॉर्न और ब्रोकली के मिश्रण को डाल दें. इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालें और इसे उबाल लें. नमक और काली मिर्च डालें और अच्छे से मिला लें. सूप को अपने पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला रखें. ऊपर से थोड़ी क्रीम डालकर मिला लें. 
  • सूप को बाउल में निकाल लें और ऊपर से थोड़े से उबले हुए कॉर्न को डाल दें. गरमा-गरम सूप को सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

यह भी पढ़ें- Mattha Aloo Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठे के आलू, हर निवाले में पाएं लाजवाब स्वाद

Previous article सर्दियों में गरमा-गरम चावल के साथ ट्राई करें स्वादिष्ट सेम की चटनी
Next article बांग्लादेश चुनाव: जमात-ए-इस्लामी ने वोट के बदले दिए 15 हजार, साथ में जन्नत का लालच
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel