[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile MG Majestor के किस वेरिएंट में क्या मिलेगा फीचर? यहां जानिए सबकुछ

MG Majestor के किस वेरिएंट में क्या मिलेगा फीचर? यहां जानिए सबकुछ

0
MG Majestor के किस वेरिएंट में क्या मिलेगा फीचर? यहां जानिए सबकुछ
एमजी मैजेस्टर

लंबे इंतजार के बाद फाइनली MG Motor ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को रिवील कर दिया है. कंपनी इस SUV को अप्रैल 2026 में लॉन्च करेगी, जबकि मई 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी. हालांकि, इसकी प्री-बुकिंग 41,000 रुपये की टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी गई है. ऐसे में अगर आप भी इस SUV को खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर यहां जानिए इसके वेरिएंट वाइस फीचर्स डिटेल्स.

मिलेंगे दो वेरिएंट

Majestor को दो वेरिएंट Sharp और Savvy में लॉन्च किया जाएगा. Sharp वेरिएंट 4×2 (RWD) ड्राइवट्रेन के साथ आएगा, जबकि Savvy वेरिएंट 4×2 और 4×4 दोनों ऑपशन्स में आएंगे, जिससे ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. MG Majestor चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शन Pearl White, Concrete Grey, Metal Black और Metal Ash में लॉन्च होगा.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215 hp की पावर और 478 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह SUV 4×2 और 4×4 दोनों लेआउट में अवेलेबल है.

Sharp वेरिएंट (केवल RWD) फीचर्स

Sharp वेरिएंट में प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 8-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और PM 2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

टेक्नोलॉजी कि बात करें, तो इसमें 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ड्यूल वायरलेस चार्जर, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग और ड्राइव मोड्स (Sport, Normal, Eco) भी मिलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ABS+EBD, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, ड्राइवर फटीग वार्निंग सिस्टम और सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक शामिल हैं. एक्सटीरियर में LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड टेललाइट्स, पावर्ड टेलगेट, 19-इंच अलॉय व्हील और रूफ रेल्स दिए गए हैं.

Savvy वेरिएंट (RWD और AWD ऑप्शन)

Savvy वेरिएंट Sharp से एक कदम आगे है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें वेंटिलेटेड और मसाज फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट और ORVM के लिए मेमोरी फंक्शन, 220V पावर आउटलेट और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है.

म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 12-स्पीकर JBL Studio साउंड सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के मामले में Savvy वेरिएंट में Level 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है. 4×4 वर्जन में खास Off-Road और Performance मोड भी मिलता है, जो एडवेंचर ड्राइविंग को और बेहतर बनाता है.

यह भी पढ़ें: MG Majestor vs Toyota Fortuner: इंजन, फीचर्स और सेफ्टी में कौन है असली पावरफुल SUV?

Previous article iPhone की फोटो में हमेशा 9:41 AM क्यों दिखता है? जानिए इसका सीक्रेट
Next article सर्दियों में गरमा-गरम चावल के साथ ट्राई करें स्वादिष्ट सेम की चटनी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel