मिनटों में घर पर बनाएं क्रिस्पी और गोल्डन चीज क्रैकर्स, स्वाद ऐसा कि बच्चे-बड़े सभी हो जाएंगे इसके दीवाने

Cheese Crackers Recipe: अगर आपको क्रैकर्स का शौक है तो घर पर बने क्रिस्पी और चीजी क्रैकर्स को एक बार जरूर ट्राई करें. बाहर से क्रिप्सी और अंदर से चीजी, ये स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आते है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

By Saurabh Poddar | February 10, 2026 10:16 PM

Cheese Crackers Recipe: अगर आपको क्रैकर्स खाने का शौक है तो आपको एक बार घर पर बने चीज क्रैकर्स जरूर ट्राई करना चाहिए. यह एक ऐसी डिश है जो सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होती बल्कि देखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव होती है. जब आप इन क्रैकर्स को घर पर बनाते हैं तो सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी इसे काफी ज्यादा चाव से खाते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि ये बाहर से क्रिस्पी होने के साथ अंदर से काफी ज्यादा चीजी भी होते हैं. इस डिश को सिर्फ आप शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि पार्टीज या फिर लाइट स्नैक के तौर पर भी घर पर तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं चीज क्रैकर्स बनाने की सबसे आसान और क्रिस्पी रेसिपी.

चीज क्रैकर्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • बटर – 50 ग्राम ठंडा और क्यूब्स में कटा हुआ
  • चेडर चीज अच्छे से ग्रेट किया हुआ – आधा कप
  • नमक – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • पानी – 2 से 3 टेबल स्पून या फिर जरूरत के अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर या पेपरिका – एक चौथाई छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: नारियल का क्रीमी स्वाद और लौकी की ताजगी, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये हलवा जो भाए सभी को

चीज क्रैकर्स बनाने की रेसिपी

  • चीज क्रैकर्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद इसमें ठंडा बटर डालकर उंगलियों से मैदा और बटर को अच्छी तरह मिक्स करें जब तक मिश्रण ब्रेड क्रंब्स जैसा न लगने लगे.
  • अब इसमें ग्रेट किया हुआ चीज डालें और धीरे-धीरे मिलाएं. चीज, बटर और मैदा के साथ मिलकर आटे को और भी टेस्टी बनाता है.
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट लेकिन ज्यादा चिपचिपा न होने वाला आटा गूंध लें. इसके बाद आटे को लपेटकर फ्रिज में 15 से 20 मिनट के लिए रख दें. ऐसा करने से क्रैकर को क्रिस्पी बनने में मदद मिलती है.
  • फ्रिज से निकालने के बाद आटे को हल्का बेलन से बेल लें और इसके बाद अपनी पसंद की शेप में कटर से क्रैकर्स काट लें. आप इससे छोटे स्क्वायर, गोल या स्टार शेप क्रैकर्स बना सकते हैं.
  • इसके बाद ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म करें और कटे हुए क्रैकर्स को बेकिंग ट्रे पर रखकर 12 से 15 मिनट तक बेक करें.
  • लास्ट में इन क्रैकर्स को ओवन से निकालकर ठंडा होने दें.

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक