[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पटना की इन पांच जगहों पर घूम कर खुश हो जाएगा दिल

पटना की इन पांच जगहों पर घूम कर खुश हो जाएगा दिल

0
पटना की इन पांच जगहों पर घूम कर खुश हो जाएगा दिल
सभ्यता द्वार

Places To Visit In Patna: अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो एक बार पटना आने का प्लान भी जरूर कीजिए. यहां घुमने की कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा. आज हम आपको पटना में घूमने की पांच फेमस जगहों के बारे में बताएंगे. इन जगहों पर आप चाहें तो परिवार या फिर दोस्तों के साथ भी जाकर खूब मौज मस्ती कर सकते हैं. इन फेमस जगहों पर पूरे साल पर्यटकों का मेला लगा रहता है. अगर आप पहली बार पटना आए हैं तो फिर इन जगहों को घूमना बिल्कुल न भूलें.

पटना चिड़ियाघर

पटना चिड़ियाघर के नाम से जाना जाने वाला संजय गांधी जैविक उद्यान तो राजधानी का गौरव है. यह चिड़ियाघर वन्यजीव प्रेमियों के लिए तो आकर्षण का मुख्य केंद्र है. परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए पटना जू एक शानदार डेस्टिनेशन है. यहां की हरियाली और अनोखे जीव-जंतु आपका पूरा ट्रिप रोमांच से भर देंगे. यहां वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपये और बच्चों के लिए 20 रुपये है.  

पटना संग्रहालय

पटना म्यूजियम भी घूमने के लिए यहां कि बेहतरीन जगहों में शामिल है. पहले की तुलना में इसे और भी आकर्षक बनाया गया है. इस म्यूजियम में गंगा गैलरी, पाटलिपुत्र गैलरी समेत कई प्रदर्शनियां मौजूद हैं. इस संग्रहालय में मौर्य, गुप्त और मुगल काल की दुर्लभ कलाकृतियां, मूर्तियां, सिक्के और पांडुलिपियों को संग्रहित किया गया है. यहां का टिकट मात्र 50 रुपये है.

दरभंगा हाउस

दरभंगा हाउस दरभंगा शाही परिवार द्वारा निर्मित एक राजसी महल है. अब यह महल पटना विश्वविद्यालय का हिस्सा है. गंगा नदी के तट पर स्थित वास्तुकला का यह अद्भुत नजारा साल 1901 में बनाया गया था. दरभंगा हाउस में मौजूद देवी काली मंदिर आकर्षण का मुख्य केंद्र है. इसकी सुंदर वास्तुकला, बगीचों और ऐतिहासिक गलियारों को देखने के लिए मात्र 50 रुपए की टिकट लेनी होती है.

यह भी पढ़ें: Best Tourist Place in India: इंडिया के इन टूरिस्ट प्लेस का जरूर उठाइए आनंद, नजारा देख कर दिल हो जाएगा खुश

बापू टावर

बापू टावर पटना के केन्द्र में स्थित ऐतिहासिक स्मारक है. महात्मा गांधी के जीवन और मूल्यों के सम्मान में इसका नाम रखा गया था. इस टावर को वास्तुशिल्प का चमत्कार कह सकते हैं. है. यहां 50 रुपए की टिकट लेकर आप महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े अलग-अलग चरणों को देख सकते हैं.

सभ्यता द्वार

सभ्यता द्वार जो कि पटना में गंगा नदी के तट पर गांधी घाट के निकट स्थित एक भव्य स्मारक है. इसका निर्माण साल 2018 बिहार की प्राचीन सभ्यता को समर्पित करते हुए किया गया था. सभ्यता द्वार में मौर्य, गुप्त और नालंदा जैसी महान परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिलती है. रात के वक्त रोशनी से जगमगाता यह द्वार दिखने में बहुत ही आकर्षक लगता है. यहां प्रवेश निःशुल्क है.

यह भी पढ़ें: Famous Places to Visit in Kolkata: कोलकाता घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन फेमस टूरिस्ट प्लेस को जरूर करें एक्सप्लोर

यह भी पढ़ें: Travel Tips: घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की कर रहें हैं तलाश, तो चले आइए गुजरात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel