[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Smart TV के रंग लग रहे हैं फीके-फीके? ये सेटिंग्स बदलते ही दिखेगा फर्क

Smart TV के रंग लग रहे हैं फीके-फीके? ये सेटिंग्स बदलते ही दिखेगा फर्क

0
Smart TV के रंग लग रहे हैं फीके-फीके? ये सेटिंग्स बदलते ही दिखेगा फर्क
स्मार्ट टीवी की सेटिंग्स ठीक करता आदमी (Photo: AI Generated)

अगर आपके स्मार्ट टीवी के रंग फीके, धुले-धुले या ग्रे से लग रहे हैं और तस्वीर में वो रिच वाइब्रेंसी नहीं दिख रही, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ज्यादातर मामलों में दिक्कत टीवी के डिस्प्ले पैनल में नहीं होती. असली वजह अक्सर गलत डिस्प्ले सेटिंग्स, गलत पिक्चर प्रीसेट या ऐसे मोड होते हैं जो स्क्रीन के आउटपुट को बदल देते हैं. अच्छी बात ये है कि फीके रंग को ठीक करना आमतौर पर कुछ ही मिनटों का काम होता है. ज्यादातर मामलों में कुछ सेटिंग्स को दोबारा एडजस्ट करते ही तस्वीर फिर से जिंदा और वाइब्रेंट दिखने लगती है. तो आइए फिर आपको उन सेटिंग्स के बारे में बताते हैं.

पिक्चर मोड चेंज करें 

अगर आपके स्मार्ट टीवी की स्क्रीन के रंग फीके लग रहे हैं, तो इसकी सबसे आम वजह पिक्चर मोड हो सकती है. नए स्मार्ट टीवी में आमतौर पर डिफॉल्ट रूप से Vivid, Dynamic या Standard मोड सेट रहता है. अगर आपने अब तक इन सेटिंग्स को नहीं बदला है, तो अब इसे चेक करने का समय आ गया है. पिक्चर मोड बदलने के लिए अपने स्मार्ट टीवी की Settings में जाएं और वहां Display या Picture सेक्शन खोलें. यहां आपको अलग-अलग प्रीसेट मिलेंगे. लिस्ट में से Cinema, Movie, Calibrated या Filmmaker मोड चुनें. ध्यान रखें कि अलग-अलग कंपनियों में इनके नाम थोड़े अलग हो सकते हैं. 

ब्राइटनेस, बैकलाइट और कॉन्ट्रास्ट को एडजस्ट करें

जब टीवी के रंग फीके या धुले-धुले लगते हैं, तो ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ ब्राइटनेस या कॉन्ट्रास्ट बढ़ाने से काम हो जाएगा. लेकिन सच यह है कि सही पिक्चर पाने के लिए ब्राइटनेस, बैकलाइट और कॉन्ट्रास्ट तीनों को सही तरीके से सेट करना जरूरी होता है.

सबसे पहले बात करते हैं ब्राइटनेस की, जिसे ब्लैक लेवल भी कहा जाता है. ये तय करती है कि स्क्रीन के डार्क हिस्से कितने गहरे दिखेंगे. अब आती है कॉन्ट्रास्ट की बारी. ये स्क्रीन के उजले हिस्सों की चमक को कंट्रोल करता है. अंत में बात बैकलाइट की, जिसे लोग अक्सर ब्राइटनेस समझ लेते हैं. बैकलाइट असल में स्क्रीन की कुल रोशनी को कंट्रोल करती है और यह भी उतनी ही जरूरी है.

पावर सेविंग मोड ऑफ करे दें

स्क्रीन के रंग फीके या धुले-धुले दिखने की एक वजह पावर सेविंग मोड भी होती है. इस मोड में टीवी अपने-आप ब्राइटनेस और बैकलाइट कम कर देता है, जिससे कलर्स की डेप्थ घट जाती है. कई कंपनियां इसे डिफॉल्ट में ऑन रखती हैं, इसलिए एक बार सेटिंग जरूर चेक कर लें.

इसे बंद करने के लिए अपने स्मार्ट टीवी की Settings में जाएं, फिर General या System सेक्शन खोलें. वहां आपको Eco Mode या Power Saving Mode का ऑप्शन मिलेगा. इसे ऑफ कर दें. साथ ही अगर Adaptive Brightness दिखे, तो उसे भी बंद कर दें, क्योंकि यह कमरे की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस अपने-आप बदलता रहता है.

Game Mode सेटिंग चेक करें

Game Mode भी खराब वीडियो क्वालिटी की एक आम वजह हो सकती है. ये मोड इनपुट लैग कम करने के लिए कुछ इमेज प्रोसेसिंग फीचर्स बंद कर देता है, जो गेम खेलते समय तो फायदेमंद होता है. लेकिन जब आप मूवी या शो देखते हैं, तो यही Game Mode रंगों को फीका या कम गहरा दिखा सकता है. इसलिए अगर ये अभी ऑन है, तो इसे बंद करके देखें.

यह भी पढ़ें: Smart TV को अपडेट करना क्यों है जरूरी? ये 3 वजहें आपको जरूर पता होनी चाहिए

Previous article पटना की इन पांच जगहों पर घूम कर खुश हो जाएगा दिल
Next article O Romeo: 9वें दिन ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस हाल, क्या कह रहे हैं आंकड़े?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel