[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मन की बात में पीएम मोदी ने किया AI सम्मेलन का जिक्र

मन की बात में पीएम मोदी ने किया AI सम्मेलन का जिक्र

0
मन की बात में पीएम मोदी ने किया AI सम्मेलन का जिक्र
मन की बात में पीएम मोदी (File Photo)

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में कहा कि AI सम्मेलन में उन्हें विश्व नेताओं और टेक कंपनियों के CEO से मिलने का अवसर मिला. प्रधानमंत्री ने बताया कि सम्मेलन में उन्होंने कई तकनीकों का प्रदर्शन किया और समझाया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पशुओं के इलाज में मदद कर रहा है. साथ ही, किसान अपने डेयरी और पशुओं की देखभाल 24×7 AI सहायता से आसानी से कर पा रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन दुनिया के लिए अहम साबित हुआ. दुनियाभर के नेता यह देखकर अचंभित रह गए कि एआई की मदद से हम प्राचीन ग्रंथों और ज्ञान को कैसे संरक्षित कर रहे हैं.

केरल की बच्ची का जिक्र पीएम मोदी ने किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा दुःख नहीं है. छोटे बच्चों को खोने का दर्द और भी गहरा होता है. हाल ही में केरल की नन्हीं और मासूम बच्ची आलीन शेरिन अब्राहम का निधन हुआ. उन्होंने बताया कि अंग दान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और चिकित्सा अनुसंधान को भी मजबूती मिल रही है. ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अंग दान के जरिए किसी और को नई जिंदगी दी है.

रमजान और होली का जिक्र पीएम मोदी ने किया

पीएम ने कहा कि इन दिनों रमजान चल रहा है. मैं इस पवित्र महीने के लिए सभी को शुभकामनाएं देता  हूं. कुछ ही दिनों बाद होली का पर्व भी आ रहा है. यानि रंग, गुलाल और हंसी-खुशी से भरा समय दस्तक देने वाला है. कुछ मंत्र हमेशा याद रखें, जैसे वोकल फॉर लोकल. हमारे होली के त्योहारों में या अन्य कोई भी त्योहार में अनेक ऐसे साजो-सामान घुस गए हैं, जो विदेशी हैं.

पढ़ाई की ज्यादा टेंशन तो नहीं ले रहे हैं न आप : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है, आपने इस महीने की शुरुआत में ‘परीक्षा पे चर्चा’ देखी होगी. आपको उससे कुछ सीखने को भी मिला होगा. लेकिन, मैं फिर भी पूछूंगा पढ़ाई की ज्यादा टेंशन तो नहीं ले रहे हैं न आप ?

Previous article बेबी प्लानिंग के साथ बजट को भी करें प्लान, इन 4 टिप्स से लाइफ होगी आसान
Next article पटना की इन पांच जगहों पर घूम कर खुश हो जाएगा दिल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel