[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अनजाने में माता-पिता बच्चों के सामने करते हैं ये 4 गलतियां, बच्चे की आदतों पर पड़ सकता है बुरा असर

अनजाने में माता-पिता बच्चों के सामने करते हैं ये 4 गलतियां, बच्चे की आदतों पर पड़ सकता है बुरा असर

0
अनजाने में माता-पिता बच्चों के सामने करते हैं ये 4 गलतियां, बच्चे की आदतों पर पड़ सकता है बुरा असर
बच्चे के सामने किन गलतियों को नहीं करना चाहिए AI image

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में कोई कमी न रह जाए यह हर माता-पिता की पहली प्रायोरिटी होती है. वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे जीवन में कभी भी बिगड़ें या फिर असफल हों. अगर आप एक पैरेंट हैं तो आपको यह बात समझनी चाहिए कि बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने आस-पास के माहौल में होते हुए देखते हैं. आपके बच्चे उन्हीं आदतों को अपनाते हैं जो वे अपने आसपास देखते हैं या फिर महसूस करते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि पैरेंट्स के लिए और भी जरूरी हो जाता है कि वे अपने बच्चे के सामने कुछ गलतियों को करने से बचें. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. अगर आप इन गलतियों को समय रहते सुधारते नहीं हैं तो इनका असर सीधे तौर पर आपके बच्चे के स्वभाव और उसकी आदतों पर पड़ सकता है. अगर आप समय रहते इन बातों का ख्याल रखते हैं, तो आपके लिए बच्चों को एक बेहतर संस्कार देना और भी आसान हो जाता है.

बच्चों के सामने झगड़ा करना

कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी माता-पिता झगड़ा करने लग जाते हैं या फिर बहस करने लगते हैं. अगर आप अपने बच्चे के सामने ऐसा करते हैं, तो इसका सीधा असर उनके दिल और दिमाग पर पड़ता है. आपकी इस गलती की वजह से बच्चे डर जाते हैं, इनसिक्योर महसूस करने लगते हैं या फिर ज्यादा गुस्सैल और चिड़चिड़े बन जाते हैं. आपको हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप भूलकर भी अपने बच्चे के सामने झगड़ा या फिर बहस न करें.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी रहने लगा है चुपचाप और अकेला? माता-पिता इस तरह से दें उसे सही स्पोर्ट

दूसरों की बुराई करना

कई माता-पिता की यह आदत होती है कि वे अपने बच्चे के सामने ही दूसरे की बुराई करने लगते हैं या फिर निगेटिव बातें कहते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपके बच्चे भी ऐसा ही करना सीख जाते हैं. एक पैरेंट होने की वजह से आपको हमेशा अपने बच्चे को पॉजिटिव बातें सिखानी चाहिए और साथ ही उन्हें दूसरों का सम्मान करने के लिए भी मोटिवेट करना चाहिए.

बच्चों को बार-बार कंपेयर करना

कई माता-पिता में यह आदत देखने को मिलती है कि वे अपने बच्चों की तुलना बिना सोचे समझे दूसरे बच्चों से करने लगते हैं. आपको कभी भी इस तरह की बातें अपने बच्चे के सामने नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे का कॉन्फिडेंस कमजोर पड़ने लगता है. आपको यह बात समझनी चाहिए कि हर बच्चा अलग होता है और उसके अंदर की खूबियां भी अलग होती हैं. दूसरे बच्चों से कंपेयर करने से बेहतर है कि आप उन्हें बेहतर करने के लिए मोटिवेट करें.

मोबाइल और टीवी का ज्यादा इस्तेमाल

अगर माता-पिता बच्चों के सामने हर समय मोबाइल फोन या फिर टीवी देखने में व्यस्त रहते हैं, तो बच्चे भी इसी आदत को अपनाने लगते हैं. आपकी इस गलती का सीधा असर आपके बच्चे के पढ़ाई, खेल और सोशल डेवलपमेंट पर पड़ता है. माता-पिता के लिए यह ज्यादा जरूरी हो जाता है कि वे अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और उन्हें बेहतर एक्टिविटीज के लिए मोटिवेट करें.

यह भी पढ़ें: बच्चे को स्मार्टफोन देने से पहले हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये जरूरी बातें, बच्चों को सुरक्षित रखने के आसान पैरेंटिंग टिप्स

Previous article एसपी ने ईद व रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश
Next article मुख्यमंत्री ने 235 करोड़ की योजनाओं का दिया उपहार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel